35W, 64W और 95W आपके स्मार्टफोन के लिए कौन-सा चार्जर है बेस्ट? Fast Charging कहीं बर्बाद न कर दे फोन – India.Com

Published By: Rishabh Kumar | Updated: May 27, 2026, 4:20 PM
Fast Charging Disadvantages: आजकल हर नया स्मार्टफोन फॉस्ट चार्जिंग (Fast Charging) के साथ आ रहा है. कोई 35W चार्जर देता है, कोई 64W तो कुछ कंपनियां 95W तक की Charging ऑफर कर रही हैं. लेकिन ज्यादा Watt वाला चार्जर हर फोन के लिए सही नहीं होता. गलत चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और फोन गर्म हो सकता है. आइए जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन के लिए कौन-सा चार्जर बेहतर है.
35W चार्जर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जो रोजमर्रा का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया, कॉलिंग और वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी पर कम दबाव डालता है.
64W चार्जर मिड-रेंज और गेमिंग स्मार्टफोन के लिए बढ़िया रहता है. इससे फोन जल्दी चार्ज होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों को बार-बार चार्जिंग की परेशानी नहीं होती.
95W चार्जर उन लोगों के लिए सही है जिन्हें बहुत तेज Charging चाहिए. Heavy Gaming, वीडियो एडिटिंग और लगातार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इससे काफी कम समय में बैटरी मिल जाती है. अगर आपका फोन 35W सपोर्ट करता है और आप 95W चार्जर इस्तेमाल करते हैं, तो फोन जरूरत के हिसाब से ही पावर लेगा. लेकिन लोकल चार्जर इस्तेमाल करने पर गर्मी बढ़ सकती है.
सस्ता या गलत चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है. कई बार फोन जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है, चार्जिग धीमी पड़ जाती है और बैटरी बैकअप कम होने लगता है. कंपनी का ओरिजिनल चार्जर फोन के हिसाब से बनाया जाता है. इससे बैटरी सुरक्षित रहती है, हीट कम होती है और चार्जिंग स्पीड भी सही मिलती है. लोकल चार्जर में यह सुरक्षा अक्सर नहीं होती.
अगर सामान्य इस्तेमाल करते हैं तो 35W काफी है. Heavy यूजर्स के लिए 64W अच्छा ऑप्शन है. वहीं बहुत तेज Charging चाहिए तो 95W चुन सकते हैं, लेकिन फोन सपोर्ट जरूर करना चाहिए.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News