40वां वार्षिकोत्सव: सजीव झांकियों और भजनों पर झूमे भक्त – Dainik Bhaskar

सूरजपुर | शहर के भैयाथान रोड स्थित श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का 40वां वार्षिकोत्सव नवमी की सुबह तारा रानी की कथा और महाआरती के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजन अष्टमी की रात से शुरू हुआ। रातभर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मध्यप्रदेश से आई अलौकिक सजीव
गायकों की भजन संध्या ने भक्तों को भावविभोर किया। विशेष चुनरी उत्सव हुआ। माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। माता को चुनरी भेंट की गई। समापन पर सात अलग-अलग चरणों में धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों और 1986 से संस्था को सींचने वाले वरिष्ठ सहयोगियों का सम्मान किया गया। उन्हें शाल-श्रीफल और चुनरी दी गई। मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News