40% छोटा डिजाइन और 9 दिन की बैटरी लाइफ! भारत में लॉन्च हुई Oura Ring 5, जानें कीमत – Jagran

पॉपुलर स्मार्ट रिंग मेकर Oura ने भारत में अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट के बारे में।
Oura Ring 5 भारत में लॉन्च। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oura Ring 5 गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गई। ये कंपनी के स्मार्ट रिंग लाइनअप के सबसे नए मॉडल के तौर पर लॉन्च हुई है। Oura Ring 4 की सक्सेसर ये रिंग अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी छोटे डिजाइन के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, ये अपग्रेडेड सेंसर्स, नई हेल्थ-ट्रैकिंग कैपेबिलिटीज और AI-पावर्ड वेलनेस फीचर्स से लैस होकर आई है। Oura Ring 5 में दो नए एक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनके बारे में दावा किया गया है कि वे मेंबर्स को ये समझने में मदद करेंगे कि एक्सरसाइज का उनकी लॉन्ग-टर्म कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।
भारत में Oura Ring 5 की कीमत सिल्वर और ब्लैक वेरिएंट्स के लिए 39,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके गोल्ड, डीप रोज, स्टील्थ और ब्रश्ड सिल्वर कलर ऑप्शन्स की कीमत 50,900 रुपये है। ये स्मार्ट रिंग साइज 6 से लेकर 13 तक में उपलब्ध है और बॉक्स में साइज-स्पेसिफिक चार्जर के साथ आती है।
Oura Ring 5 फिलहाल देश भर में Amazon और Croma रिटेल स्टोर्स के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बायर्स Oura मेंबरशिप भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जो एडिशनल फीचर्स का एक्सेस देती है। इसकी कीमत एक महीने के लिए 599 रुपये रखी गई है।
Oura Ring 5 को लेकर दावा किया गया है कि ये अपने लाइटवेट टाइटेनियम बिल्ड की बदौलत Oura Ring 4 से 40 परसेंट छोटी है। कंपनी के मुताबिक, इस रिंग में एक स्ट्रॉन्ग फिजिकल वेपर डिपोजिशन कोटिंग दी गई है, जो बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देती है। ये IP68 रेटिंग और 100 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है।
Oura Ring 5_
इस स्मार्ट रिंग में लो-प्रोफाइल सेंसर डोम्स, अपग्रेडेड LEDs और 12 एन्हांस्ड सिग्नल पाथवे के साथ एक नया सिग्नल आर्किटेक्चर मिलता है। Oura का दावा है कि ये अलग-अलग उंगलियों के शेप और स्किन टोन्स पर ज्यादा बेहतर एक्यूरेसी देता है।
इसका एक मेन और नया फीचर Health Radar है। कंपनी के मुताबिक, ये एक प्रोएक्टिव हेल्थ-मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है जो मौजूदा Symptom Radar फीचर पर तैयार किया गया है। ये बायोमेट्रिक ट्रेंड्स को लगातार एनालाइज कर सकता है और इसमें फिलहाल ब्लड प्रेशर सिग्नल्स और रात की सांस लेने की एक्टिविटी की मॉनिटरिंग शामिल है। पहला फीचर कार्डियोवैस्कुलर स्ट्रेन से जुड़े ट्रेंड्स को डिटेक्ट करता है, जबकि दूसरा नींद के दौरान सांस से जुड़ी दिक्कतों का 30 दिनों का पूरा ओवरव्यू देता है।
Oura Ring 5 में Oura एप के जरिए रियल टाइम में वर्कआउट ट्रैक करने के लिए Live Activity Tracking का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने GLP-1 दवाएं लेने वाले यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए ‘GLP-1 Insights’ के साथ अपने मेटाबॉलिक हेल्थ फीचर्स का भी विस्तार किया है।
दूसरे नए हेल्थ और वेलनेस फीचर्स में Oura Health Records शामिल है, जो क्लिनिकल हेल्थ डेटा को Oura की सेंसर इंफॉर्मेशन के साथ जोड़ता है। साथ ही Counsel Health की पार्टनरशिप में AI-एनेबल्ड हेल्थकेयर सपोर्ट और पर्सनलाइज्ड हेल्थ रिकमेंडेशन्स देने वाला एक एडवांस्ड Advisor AI सिस्टम भी मिलता है।
इसके अलावा रिंग में एक नया Locate फीचर दिया गया है, जो नाम के मुताबिक कहीं रखकर भूली गई रिंग्स और चार्जिंग केस को ढूंढने में मदद कर सकता है। वहीं, इसका नया Data Deletion टूल किसी खास टाइम पीरियड के हेल्थ डेटा को सेलेक्टिव तौर पर डिलीट करने की सुविधा देता है। Oura का दावा है कि रिंग साइज और यूसेज के आधार पर Ring 5 सिंगल चार्ज में 9 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News