40 दिन पहले हुई थी शादी, अब फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस – AajTak

Feedback
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. जिस घर में डेढ़ महीने पहले शादी की खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब एक नवविवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है. मामला पीएम पालम थाना क्षेत्र की आरएच कॉलोनी का है. यहां 25 वर्षीय आंध्रपु कृष्णवेणी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कृष्णवेणी की शादी को 40 दिन ही हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, कृष्णवेणी की शादी 13 मई 2026 को विजयनगरम जिले के मेंटाडा क्षेत्र के रहने वाले आंध्रपु मुरली से हुई थी. दोनों रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं. शादी के बाद नवविवाहित कपल विशाखापट्टनम में रहने लगा था. मुरली एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जबकि कृष्णवेणी गोपालपट्टनम इलाके की एक दुकान में काम करती थी.
दोनों पिछले करीब 20 दिनों से पीएम पालम इलाके में किराए पर रह रहे थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन बुधवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. मुरली जब ड्यूटी से वापस घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया. यह देखकर उसके होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: नंदनगरी में प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
सूचना मिलते ही एसीपी अप्पलाराजू और सर्किल इंस्पेक्टर बालकृष्ण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से जरूर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, इसलिए मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया है.
सर्किल इंस्पेक्टर बालकृष्ण के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मृतका के परिजनों और पति से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके. सवाल है कि आखिर शादी के महज 40 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि एक नवविवाहिता की जान चली गई? क्या यह आत्महत्या का मामला है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News