नौलखा कॉम्प्लेक्स के डी-ब्लॉक में सोमवार शाम अचानक तीसरी मंजिल से एक लिफ्ट नीचे आ गिरी। इससे मल्टी में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में उमा शर्मा (67) निवासी फ्लैट नंबर 27 सहित तीन लोग घायल हो गए। वृद्धा के पैरों मे सूजन आ गई और उन्हें दो घंटे तक नीचे ही
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लिफ्ट जैसे ही तीसरी मंजिल पर पहुंची, अचानक उसमें जोरदार झटका लगा और लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बहुत पुरानी है और इसका नियमित मेंटेनेंस नहीं किया जाता।
एक साल पहले भी गिर चुकी है यही लिफ्ट
रहवासियों ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि यह लिफ्ट 1985 में लगी हुई है। अब तक इसकी कोई ठोस मरम्मत या अपग्रेड नहीं किया गया। बिल्डिंग में 44 फ्लैट्स हैं। आने-जाने के लिए यही एक मात्र लिफ्ट है, जो सालों से चल रही है। पिछले साल भी नवंबर 2025 में यही लिफ्ट गिर गई थी, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉम्प्लेक्स की सभी लिफ्टों की तुरंत जांच कराई जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.