5-डे बैंकिंग और PLI समेत कई मांगों को लेकर बैंक-हड़ताल: कामकाज प्रभावित, चेक क्लीयरेंस और कैश लेनदेन बंद – Dainik Bhaskar

देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज एक दिन की हड़ताल पर हैं। वे 5-डे बैंकिंग और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) समेत कई मांगों को लेकर यह हड़ताल कर रहे हैं।
एसबीआईएसए (SBISA) के रीजनल सेक्रेटरी और एसबीआई ओबीसी (SBI OBC) एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील बुरडक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में 5 दिन काम करने और 2 दिन छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अंतिम फैसला अभी तक नहीं हुआ है।
सुनील बुरडक ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। उन्हें सम्मानजनक माहौल देने के लिए 5-डे बैंकिंग और निष्पक्ष PLI नीति लागू करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मांगों को नजरअंदाज करने के विरोध में कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा है।
हड़ताल से इन सेवाओं पर असर पड़ेगा:
बैंक शाखाओं में ड्राफ्ट, चेक क्लीयरेंस और पासबुक प्रिंटिंग जैसे काम बंद रहेंगे। बैंक काउंटरों से कैश जमा करने और निकालने की सुविधा नहीं मिलेगी।
हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) जैसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इससे आम जनता को थोड़ी राहत मिलेगी।
बैंक यूनियनों ने आम जनता से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें। साथ ही, कर्मचारियों की सही मांगों का समर्थन करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News