राजस्थान में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर 3 बजे दौसा जिले में करीब 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। करीब 28 घंटे से कालीखाड़ गांव में बोरवेल के आसपास 7 जेसीबी और 3 एलएनटी मशीन
इस बीच एनडीआरएफ के बच्चे को निकालने में 5 देसी जुगाड़ भी नाकाम हो गए हैं। पांचवें प्रयास में बोरवेल में अम्ब्रेला उपकरण को इंस्टॉल किया गया। सवाई माधोपुर से हाईटेक मशीन भी घटना स्थल पर लाई गई है। इससे सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। छठे प्रयास में रिंग डालकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, 5 साल का आर्यन अपनी मां के सामने ही घर से करीब 100 फीट दूर बोरवेल में गिर गया था। ये बोरवेल परिवार ने करीब 3 साल पहले खुदवाया था, लेकिन काम नहीं आ रहा था।
सबसे पहले देखिए कहां हुआ हादसा…`
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.