Feedback
आज की डिजिटल दुनिया में स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया का बोलबाला है, लेकिन नई पीढ़ी यानी ज़ेन जी के लिए पढ़ना नया नजरिया पाने का जरिया बन रहा है. रील्स और शॉर्ट्स के दौर में ध्यान लगाना मुश्किल लग सकता है, फिर भी हिंदी साहित्य की कई कहानियां और विचार आज की जीवनशैली से सीधे जुड़ते हैं.
अक्टूबर जंक्शन, गुनाहों का देवता, आपका बंटी, राग दरबारी और गोदान ऐसी 5 किताबें हैं, जो रिश्तों, प्यार, परिवार, समाज, राजनीति, किसानों के संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं की बात करती हैं. ये रचनाएं मानसिक शांति देने के साथ जीवन की उलझनों को समझने में भी मदद करती हैं.
1. अक्टूबर जंक्शन, दिव्य प्रकाश दुबे
ये किताब आज के युवाओं के रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और सपनों की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि आधुनिक दौर में दो लोग कैसे मिलते हैं, अलग होते हैं और जिंदगी के नए रास्ते तलाशते हैं. इसकी सरल और बोलचाल की भाषा ज़ेन जी को तेजी से आकर्षित करती है.
2. गुनाहों का देवता, धर्मवीर भारती
प्यार, त्याग और भावनाओं के ताने-बाने पर बुनी यह चर्चित रचना हर दौर के युवाओं का दिल छूती है. चंदर और सुधा की कहानी के जरिए यह दिखाया गया है कि मानवीय भावनाएं, सामाजिक नियम और प्यार के विचार इंसान के फैसलों को कैसे प्रभावित करते हैं.

3. आपका बंटी, मन्नू भंडारी
यह उपन्यास इंसानी रिश्तों के टूटने और बच्चों पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक असर को संजीदगी से बयान करता है. आज के दौर में परिवार और रिश्तों के मायने बदल रहे हैं. ऐसे में ये किताब मानवीय संवेदनाओं को गहराई से समझने में मदद करती है.
4. राग दरबारी, श्रीलाल शुक्ल
ये किताब भारतीय समाज, राजनीति और पूरी व्यवस्था पर कसा गया तीखा व्यंग्य है. अगर कोई युवा देश की जमीनी सच्चाई, तंत्र की कमियों और समाज की वास्तविक स्थिति को हास्य और व्यंग्य के साथ समझना चाहता है, तो यह किताब एक विकल्प है.

यह भी पढ़ें: “Sourav Joshi Diwali Gifts: 1.5 लाख का फोन, हज़ारों की घड़ी! Gen Z यूट्यूबर ने फैमिली को दिए तोहफे
5. गोदान, मुंशी प्रेमचंद
मुंशी प्रेमचंद की यह रचना भारतीय जीवन के संघर्ष, किसानों की व्यथा और सामाजिक ताने-बाने को सामने लाती है. यह बीते दौर की कहानी लग सकती है, लेकिन इसमें मौजूद मानवीय संवेदनाएं और जीवन की सीख आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं.
ज़ेन जी को ये किताबें क्यों पढ़नी चाहिए
ये किताबें केवल कहानियां नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सोच और संवेदनाओं का आईना हैं. डिजिटल थकान से दूर ये युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं, सोचने की क्षमता बढ़ाती हैं और कठिन परिस्थितियों में खुद को समझने का नया नजरिया देती हैं.
किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं और हिंदी साहित्य का यह खजाना हर युवा के लिए एक अलग अनुभव हो सकता है. अगर आप पढ़ने की आदत शुरू करना चाहते हैं, तो ये 5 किताबें आपको बांधकर रखने के साथ आपके सोचने और देखने के नजरिए को भी बदल सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू