54 साल पहले आई शशि कपूर की वो फिल्म, जिसके न्यूड सीन पर जमकर हुआ था हंगामा, भारत में लगा था बैन – Hindustan

हिंदी सिनेमा में आज कई ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिसमें बोल्ड सीन्स का होना मनों आम बात हो गई है। लेकिन 54 साल पहले पर्दे पर किसिंग देने में भी स्टार्स की हालत खराब होती थी। ऐसे में 1972 में आई एक फिल्म ने मानों हर तरफ बवाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के न्यूड सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसी वजह से भारत में इस फिल्म पर बैन लगा था। इस फिल्म में कपूर खानदान के सबसे हैंडसम एक्टर शशि कपूर लीड रोल में थे। आइए जानते हैं कौन सी थी शशि कपूर की वो फिल्म और वो एक्ट्रेस, जिसके साथ उन्होंने न्यूड सीन फिल्माया था।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 1972 में आई थी। इस फिल्म का नाम ‘सिद्धार्थ’ था। फिल्म में शशि कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल लीड रोल में थीं। मूवी में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ‘सिद्धार्थ’ एक इंडो अमेरिकन ड्रामा मिस्ट्री फिल्म थी, जो कि साल 1922 में आई नॉवेल Hermann Hesse पर बेस्ड थी। फिल्म ‘सिद्धार्थ’ को Conrad Rooks ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल के अलावा कई और कलाकार अहम किरदार में थे।

शशि कपूर की फीमेल को-एक्टर्स सिमी ग्रेवाल ने असीम छाबड़ा की किताब ‘शशि कपूर: द हाउसहोल्डर स्टार’ में ‘सिद्धार्थ’ से जुड़े एक किस्से का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक अनकंफर्टेबल मौके पर शशि ने उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया था। दरअसल, एक न्यूड सीन शूट करने के दौरान मैं काफी नर्वस थी। ऐसे में शशि कपूर ने उन्हें कंफर्टेबल किया और उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता नहीं सकती मैं कितनी नर्वस थी सीन से पहले।’

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने कमर के नीचे बॉडी स्टॉकिंग पहना था, लेकिन ऊपर से मुझे टॉपलेस रहना था। मैं ऊपर भी नहीं देख पा रही थी, मैंने अपनी आंखें झुका ली थी। शशि को पता लग गया मुझे कैसा लग रहा है और उन्होंने मुझसे कहा, ‘शरमाओ मत सिमी, तुम खूबसूरत हो।’ उनके शब्दों से मुझे हौसला मिला और फिर मैंने कॉन्फिडेंस के साथ सीन शूट किया।’ बता दें कि ये फिल्म अपने बोल्ड सीन्स के कारण लंबे समय तक भारत में प्रतिबंधित (बैन) रही थी।

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News