6-करोड़ फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को लॉरेंस के नाम पर धमकी: अजमेर के मिस्टर इंडियन हैकर से 80 लाख के बिटकॉइन मा… – Dainik Bhaskar

अजमेर के रहने वाले यूट्यूबर दिलराज सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से धमकी मिली है। दिलराज सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडियन हैकर के नाम से पॉपुलर है। उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिलराज को 23 जून को मिले धमकी भर
ई-मेल में लिखा-एक महीने से निगरानी कर रहे हैं
सिटी एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि ​दिलराज का यूट्यूब पर मिस्टर इंडियन हैकर के नाम से अकाउंट है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 23 जून को उसे लॉरेंस के नाम का एक धमकी भरा ई-मेल आया है।
इसमें 80 लाख ​बिटकॉइन की डिमांड की है। साथ ही मेल में लिखा कि वह उसकी एक महीने से रेकी कर रहे हैं। यदि पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
पीड़ित ने बताया कि इस ई-मेल में उसके परिवार और टीम के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।
फन और साइंस हैक से जुड़े वीडियो बनाते हैं
दिलराज सोशल मीडिया के लिए फन और साइंस हैक से जुड़े वीडियो बनाते हैं। उनके कई यूट्यूब वीडियो पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। यूट्यूब के अलावा दिलराज इंस्टाग्राम, फेसबुक के लिए भी कंटेंट क्रिएट करते हैं।
उनका ज्यादातर कंटेंट हिंदी में ही होता है। उन्होंने साल 2018 में यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। वे यूट्यूब चैनल पर एक हजार से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं।
…..
लॉरेंस गैंग की धमकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
रियल एस्टेट कारोबारी को मारी गोली, VIDEO:बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने पोस्ट की- अगली बार सीने में मारेंगे
17 जून को श्रीगंगानगर में रियल एस्टेट कारोबारी पर बदमाश ने गोलियां चलाईं थी। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था। गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News