6 महीने में 200% से अधिका रिटर्न, कंपनी को मिला 2329 करोड़ रुपये का काम – Hindustan

मुख्य बातें

HFCL Stock Price Today: महज 6 महीने में जिस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 200 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। उसको एक बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। हम बात कर रहे हैं HFCLकी। कंपनी को 2329 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह का कंपनी को बाहर से मिला है। बता दें, इस वर्क ऑर्डर के अनुसार HFCL Ltd को ऑप्टिकल फाइबर केबल्स सप्लाई करना है।

1 सितंबर को एचएफसीएल ने दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 244 मिलियन डॉलर के करीब का काम मिला है। कंपनी ने यह एग्रीमेंट अपनी सब्सिडियरी के जरिए किया है। इस काम के अनुसार कंपनी को हाई क्वालिटी के ऑप्टिकल फाइबर्स की सप्लाई करनी है। यह वर्क ऑर्डर 2027 से 2029 के बीच पूरा करना है।

पहली तिमाही के दौरान HFCL का रेवन्यू 1915 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 120 प्रतिशत अधिक है। पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का EBITDA 414 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले जो महज 29 करोड़ रुपये था। बता दें, अप्रैल से जून के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 228.60 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 32.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी के रेवन्यू में एक्सपोर्ट का हिस्सा 55.50 प्रतिशत है। इस बार एक्सपोर्ट 1063 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले जोकि महज 210 करोड़ रुपये था। बता दें, एचएफसीएल के पास कुल 26665 करोड़ रुपये का काम है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक मे आज मंगलवार को लोअर सर्किट लगा है। बीएसई में 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद एचएमफसीएल के शेयरों का दाम 236.45 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 244 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.58 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 257 रुपये और 52 वीक लो लेवल 59.83 रुपये है।

दो साल में स्टॉक का दाम 58 प्रतिशत और तीन साल में 215 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 10 साल में पोजीशनल निवेशकों को 1320 प्रतिशत का लाभ हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 170 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News