60 लाख के गहने, 2.5 लाख कैश बरामद… नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी रवींद्र यादव के घर 18 घंटे चली विजिलेंस की रेड – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी रहे रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस ने 18 घंटे तक रेड डाली. रेड में रवींद्र यादव के घर से 60 लाख के गहने और 2.5 ​कैश बरामद हुए. विजिलेंस टीम शनिवार को उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची थी. रवींद्र यादव वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं. 
उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई हुई है. रवींद्र यादव के खिलाफ जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था. जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एफआईआर दर्ज की थी.
कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट के मेरठ सेक्टर की टीमों ने 14 दिसंबर को रवींद्र यादव के नोएडा स्थित आवास और इटावा स्थित स्कूल पर छापेमारी की. सर्च के दौरान नोएडा सेक्टर-47, स्थित उनके तीन मंजिला आवासीय परिसर से 60 लाख से अधिक के जेवर और 2.5 लाख कैश बरामद हुए. रवींद्र यादव के नोएडा वाले घर की वर्तमान कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News