63 किमी लंबी एनएच 133ई सड़क फोरलेन बनेगी – Live Hindustan

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। राज्य सरकार ने बिहार को झारखंड से जोड़ने वाली सड़क एनएच-133ई को फोरलेन बनाने के लिए दोनों पैकेज की डीपीआर की स्वीकृति दी है। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने बताया कि इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भागलपुर से ढाका मोड़ एवं ढाका मोड़ से हंसडीहा (झारखंड) तक कुल 63 किलोमीटर लंबाई वाले दोनों पैकेजों की डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है।
मंत्री ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने, व्यापार एवं परिवहन को गति देने तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्री ने बताया कि पहले पैकेज में भागलपुर (बिहार) से ढाका मोड़ तक 36 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में कन्वर्ट किया जाएगा। वहीं दूसरे पैकेज में ढाका मोड़ से हंसडीहा (झारखंड) तक 27 किलोमीटर लंबी एनएच सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा। इससे भागलपुर और झारखंड के बीच सड़क संपर्क और अधिक सशक्त होगा। यह बेहतर कनेक्टिविटी, तेज़ विकास और समृद्ध बिहार की ओर एक और मजबूत कदम है।
अब क्या …
डीपीआर स्वीकृत होने के बाद अब बजट की मंजूरी कैबिनेट से दिलाई जाएगी।
डीपीआर के हिसाब से निर्माण कराने के लिए सक्षम एजेंसी की खोज शुरू होगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मॉर्थ) के स्तर से टेंडर निकाला जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News