कुशीनगर। राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक मौर्या ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 में जनपद कुशीनगर के युवाओं को विभिन्न कौशलों में अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल 63 विभिन्न कौशलों में प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपना निःशुल्क पंजीकरण स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) www.skillindiadigital.gov.in पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि आगामी 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जनपद के स्कूलों, कालेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों से जुड़े पात्र प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करा कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का अवसर प्राप्त होगा। जनपद कुशीनगर के सभी ऊर्जावान युवाओं से अपील है कि वह निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण कराते हुए प्रतियोगिता की तैयारी में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play