Feedback
मई का अगला सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है. द्रिग पंचांग के अनुसार, अगले सप्ताह सात बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ, मीन और मेष राशि में रहेंगे. 11 मई को मंगल का मेष राशि में गोचर होगा. फिर 14 मई को शुक्र मिथुन राशि और गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर करेंगे. इसके बाद 15 मई को सूर्य और बुध का एकसाथ वृषभ राशि में गोचर होगा. आखिर में शनि देव 17 मई को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों ने ग्रहों की इस चाल को 7 राशियों के लिए शुभ माना है.
मेष राशि
लंबे समय से अटके कार्यों में तेजी आएगी और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों के लिए नए सौदे लाभकारी साबित होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. परिवार में शुभ कार्यों की चर्चा माहौल को सकारात्मक बनाएगी. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी.
मिथुन राशि
नई अवसरों के मार्ग खुलेंगे. आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी और कार्यों में स्पष्टता आएगी. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में भी प्रगति संभव है. आर्थिक रूप से नए अवसर मिल सकते हैं. दोस्तों और सहयोगियों का साथ काम आसान बनाएगा. मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में संतुलन बढ़ेगा.
सिंह राशि
प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा. नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावना है. आय में वृद्धि और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है.
कन्या राशि
नई उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और बेहतर फैसले लेने में सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ के योग हैं. आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी. परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा. पुराने तनाव कम होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
तुला राशि
यह समय राहत और सफलता लेकर आ सकता है. अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए अवसर सामने आएंगे. करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल समय रहेगा. सामाजिक छवि मजबूत होगी. सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा. मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा. यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं.
धनु राशि
इस आपका भाग्य मजबूत रहेगा. करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक लाभ के संकेत स्पष्ट हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है. पुराने रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. संतान से सुखी समाचार मिलेंगे.
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. मानसिक तनाव कम होगा और यात्राओं से लाभ मिल सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू