8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, समझें गणित – Hindustan

8th pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। इसके लागू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारी सैलरी में इजाफे को लेकर तरह-तरह के गणित लगा रहे हैं। इसमें फिटमेंट फैक्टर की बड़ी भूमिका होगी। पिछले अनुभवों पर नजर डालें तो 6वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 1.92 गुना की बढ़ोतरी हुई थी, क्योंकि उस समय फिटमेंट फैक्टर 1.92 तय किया गया था। वहीं, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा, जिसके चलते बेसिक वेतन में 2.57 गुना तक इजाफा हुआ। अब 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की आस है। आइए अनुमान समझ लेते हैं।
संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि लेवल-1 से लेवल-5 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि फिटमेंट फैक्टर 1.92, 2.15 या 2.57 के आसपास रहता है तो न्यूनतम वेतन से लेकर मिड-लेवल कर्मचारियों तक की बेसिक सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के लिए संभावित फिटमेंट फैक्टर 2.13 हो सकता है। इसमें मौजूदा 58% महंगाई भत्ता, भविष्य में डीए में संभावित बढ़ोतरी, वार्षिक वेतन वृद्धि और पारिवारिक इकाई की गणना शामिल है। ऐसे में साफ है कि 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की पूरी संभावना बनी हुई है।
बता दें कि 7वें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारी कुल 18 लेवल में बंटे होते हैं। लेवल-1 की शुरुआत ग्रुप-डी कर्मचारियों से होती है जबकि लेवल-18 देश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद कैबिनेट सचिव के लिए आरक्षित है। इन 18 लेवल के बीच ग्रुप डी, सी, बी और ए के कर्मचारी शामिल हैं।
नेक्सडिग्म के पेरोल सर्विसेज के डायरेक्टर, रामचंद्रन कृष्णमूर्ति कहते हैं कि फिटमेंट फैक्टर आमतौर पर एम्प्लॉयर, पे कमीशन या कंपनसेशन कमेटी कई आर्थिक और ऑर्गनाइजेशनल बातों को ध्यान में रखकर तय करती है। कृष्णमूर्ति कहते हैं कि इसे आमतौर पर बेसिक पे + ग्रेड पे को कैलकुलेट करके और ज़रूरी इंक्रीमेंट लेवल का मूल्यांकन करके बनाया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News