8 छक्के, 48 गेंदों पर शतक… रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ मचाया तूफान, टूटे कई रिकॉर्ड – AajTak

Feedback
भारत के खिलाफ 13 जून (शनिवार) को धर्मशाला ओडीआई में अफगानी सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. गुरबाज ने 8 छक्के और 8 चौके की मदद से 51 गेंदों पर 102 रन बनाए. गुरबाज के ओडीआई करियर का ये 9वां शतक रहा. अफगानिस्तान एक समय 26 रनों के स्कोर तक 3 विकेट खो चुका था, लेकिन गुरबाज ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर अपनी टीम को संकट से निकाला.
24 साल के रहमानुल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 48 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो वनडे इंटरनेशनल में किसी अफगानी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक रहा. गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एलोवे में 72 बॉल पर शतक जड़ दिया था.
अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
48- रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
72- मोहम्मद शहजाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010
72- करीम सादिक बनाम नीदरलैंड, शारजाह, 2012
85- नवरोज मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
85- मोहम्मद शहजाद बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019
♦ रहमानुल्लाह गुरबाज अब भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. गुरबाज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. आफरीदी ने 2005 में कानपुर ओडीआई में भारत के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक पूरा किया था.
भारत के खिलाफ सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
45- शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान), कानपुर, 2005
48- रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), धर्मशाला, 2026
57- जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), बेंगलुरु, 2013
57- एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका), वानखेड़े, 2015
57- माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), हैदराबाद, 2023
♦विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज का यह सातवां ओडीआई शतक रहा. 25 साल की उम्र से पहले विकेटकीपर बल्लेबाजों में केवल क्विंटन डिकॉक ने इससे अधिक (13) शतक बनाए.
♦ रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. गुरबाज ने 9 ओडीआई शतक जड़े हैं. वहीं इब्राहिम जादरान और मोहम्मद शहजाद ने इस फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए 6-6 शतक लगाए हैं.
♦ रहमानुल्लाह गुरबाज ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जिसने विराट कोहली, क्विंटन डिकॉक और डरिल मिचेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया. ओडीआई में कम से कम 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में रहमानुल्लाह गुरबाज का 50 से 100 में कन्वर्जन रेट 56.25 प्रतिशत है. इसका मतलब है कि जब भी गुरबाज 50 रन के पार पहुंचे हैं, आधे से ज्यादा मौकों पर उन्होंने उसे शतक में बदला है.
ODI में अर्धशतक से शतक में बेस्ट कन्वर्जन रेट
56.25- रहमानुल्लाह गुरबाज (9 शतक)
43.48- कैलम मैकलियोड (10 शतक)
42.86- डेरिल मिचेल (9 शतक)
41.82- क्विंटन डिकॉक (23 शतक)
41.22- विराट कोहली (54 शतक)
*न्यूनतम 7 शतक
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News