80 किमी की स्पीड से चलेगी हवा, मॉनसून से पहले मौसम का तांडव; भारी बारिश का अलर्ट – Hindustan Hindi News

उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। खास बात है कि मॉनसून आने से पहले ही जारी बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट देखी जा रही है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मॉनसून के केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। बीते साल की तुलना में मॉनसून करीब एक सप्ताह से ज्यादा लेट है।

IMD ने उत्तर पश्चिम भारत को लेकर सोमवार को बताया कि उत्तराखंड में 1, 5 और 6 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1 से 5 जून तक पंजाब, 1 से 4 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 1 जून को उत्तर प्रदेश और अगले 6 दिनों तक राजस्थान में बारिश की संभावनाएं हैं। इस दौरान तेज हवा, बिजली के भी आसार हैं पूर्वी राजस्थान में 2 जून को हवा की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 से 6 जू तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 1 और 6 जून, झारखंड में 1 से 6 जून, ओडिशा में 2 से 6 जून तक तेज आंधी तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 4 से 6 जून तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, ओडिशा में 1 जून को ओले का अलर्ट है।

1 से 4 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं। केरल और माहे में 1 से 2 जून के बीच ऐसा मौसम रह सकता है। लक्षद्वीप में 1 से 6 जून, तटीय कर्नाटक में 3 से 6 जून, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 1 जून तक भारी बारिश हो सकती है। खास बात है कि 3 से 6 जून के बीच केरल और माहे में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में 6 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। केरल में सामान्य रूप से मॉनसून 1 जून तक दस्तक दे देता है।

अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीपों, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

तापमान में भारी गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम, 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने मौसम में आई इस ठंडक का कारण राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों को बताया है।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News