—विज्ञापन—
Al Pacino Controversial Personal Life: प्यार के मामले में सब जायज होता है. लेकिन क्या आप भरोसा कर पाएंगे कि 85 साल के इस एक्टर को अपने से 53 साल छोटी लड़की से प्यार हुआ और अब दोनों का साथ में 2 साल का बेटा भी है. इस सुपरस्टार को आपने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में पसंद किया होगा.
कहते हैं कि प्यार-मोहब्बत में कोई रूल्स रेगुलेशन्स नहीं होते हैं. आपको कभी भी किसी से प्यार हो सकता है. इस बात की गवाही कई फिल्मी सितारों ने दी है, जिसमें उनके रिलेशनशिप उनकी उम्र से कई छोटी लड़कियों के साथ रहे हैं. ऐसा ही एक उदाहरण हॉलीवुड में भी हैं. (Credit- Pinterest)
हॉलीवुड के सुपरस्टार ‘अल पचीनो’ बहुत नामी एक्टर हैं. उनकी उम्र अब 85 साल की है. वे 1960 के दशक से फिल्में बना रहे हैं. उनकी मशहूर फिल्में जैसे गॉडफादर, स्कारफेस और सेंट ऑफ ए वुमन ने उन्हें दुनिया भर में नाम दिलाया. (Credit- Pinterest)
लोग इनकी फिल्म के फैन हैं. आज भी गॉडफादर, स्कारफेस जैसी फिल्में काफी फेमस हैं. लेकिन उनकी फिल्मी सफलता के पीछे उनकी निजी जिंदगी काफी उलझी हुई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. (Credit- Pinterest)
अल पचीनो की मुलाकात नूर अलफल्लाह नाम की लड़की से 2022 में हुई. नूर की उम्र सिर्फ 32 साल थी। अल उनसे 53 साल बड़े थे. दोनों एक पार्टी में मिले और बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए. (Credit- Pinterest)
इन दोनों की उम्र में काफी फर्क था. लेकिन नूर अल पचीनो की गर्लफ्रेंड बन गईं. यह खबर सुनकर मीडिया और लोग हैरान रह गए. क्योंकि वे उनसे 53 साल छोटी थीं. लेकिन दोनों ने इस बात की परवाह नहीं की. (Credit- Pinterest)
2023 में नूर ने अल को बताया कि वे माँ बनने वाली हैं. यह सुनकर सब चौंक गए. 85 साल के अल पचीनो फिर से पिता बनने वाले थे. जून 2023 में उनका बेटा रोमन पचीनो पैदा हुआ. अब यह बेटा 2 साल का हो चुका है. (Credit- Pinterest)
अल पचीनो अपने छोटे बेटे के साथ काफी समय बिताते हैं. वे कहते हैं कि बच्चा उनके जीवन में नई खुशी लाया है. लेकिन यह खुशी लोगों के लिए अनोखी लगती है. लेकिन एक्टर की इस निजी जिंदगी को लेकर कई लोग काफी जज करते हैं. (Credit- Pinterest)
बता दें कि अल पचीनो ने आजतक शादी नहीं की. लेकिन उनके रिलेशनशिप रहे हैं, जिनसे उनके पहले से तीन बच्चे हैं. इन बच्चों की माँओं से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे. एक बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बच्चे की देखभाल को लेकर कोर्ट में लंबी लड़ाई हुई थी. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in