9 साल पुरानी फिल्म का OTT पर कमाल, 5 मिलियन व्यूज के साथ कर रही ट्रेंड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म लेकर आए हैं, जो 9 साल पहले रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि अब यह फिल्म 5 मिलियन व्यूज के साथ ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं कि आप इस मूवी को कहां देख सकते हैं.
ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो आते ही लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. यह फिल्में ओटीटी पर रिलीज के साथ ही ट्रेंड भी करने लगती है. हालांकि, कई बार पुरानी फिल्में भी ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने लगती है.
दरअसल, आज हम आपको 9 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक हॉलीवुड फिल्म है. इस फिल्म का नाम ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ है. यह मूवी साल 2017 में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.
आपको बता दें कि यह एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो साल 1995 में रिलीज हुई मूवी ‘जुमांजी’ का सीक्वल है. इस मूवी का निर्देशन जेक कासडन ने किया था. वहीं फिल्म में जैक ब्लैक, ड्वेन जॉनसन, करेन गिलन और केविन हार्ट ने अहम किरदार निभाया था.
अगर आपने अभी तक ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ नहीं देखी है, तो आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि इस फिल्म को 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इस मूवी को IMDb ने 6.9 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News