9 से 5 की जॉब, लेकिन हर घंटे खाना! इस शख्स का ऑफिस रूटीन वायरल – AajTak

Feedback
9 से 5 की जॉब में आमतौर पर लंच के लिए आधे घंटे का ब्रेक मिलता है. कर्मचारी खाना खाकर दोबारा काम में जुट जाता है. आखिर ऑफिस ऐसी जगह है, जहां काम सबसे अहम होता है. लेकिन अगर कोई कहे कि वह 8-9 घंटे की शिफ्ट में हर घंटे कुछ न कुछ खाता है और इसमें लजीज पकवानों से लेकर फल तक शामिल हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है- भाई, काम कब करते हो? और कुछ लोग तो शायद यही कहेंगे- ऐसे ऑफिस में तो हमें भी जॉइन करना है!
सोशल मीडिया पर नीरज भाटिया नाम के शख्स का ऑफिस फूड रूटीन चर्चा में है. नीरज के इंस्टाग्राम पर करीब 14 हजार फॉलोअर्स हैं. उनके एक वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
टिफिन का ढेर और हर घंटे खाने का शेड्यूल
वीडियो की शुरुआत ही दिलचस्प है. नीरज ऑफिस के लिए तैयार किए गए कई टिफिन बॉक्स दिखाते हैं. इनके साथ फल और पूरा खीरा भी नजर आता है. इसके बाद शुरू होती है उनके खाने की टाइमलाइन.
दोपहर 1:30 बजे लंच में चावल, दाल और सलाद दिखाई देता है. इसके करीब एक घंटे बाद यानी 2:30 बजे वह गोलगप्पे खाते नजर आते हैं. 3:30 बजे ग्रीन टी की बारी आती है और फिर 4:30 बजे वह समोसे खाते दिखते हैं.
यह भी पढ़ें: 100 रुपये की टिकट, रोज लाखों की कमाई! मेले के झूले का बिजनेस देख लोगों को नहीं हुआ यकीन
यानी ऑफिस की कुछ घंटों की शिफ्ट में ही खाने-पीने के कई पड़ाव दिखाई देते हैं. यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है.
देखें वीडियो
A post shared by NeerajBhatia (@bhatia.diaries)
वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी कम अवधि में इतने सारे स्नैक्स और मील कैसे खा सकता है? कुछ यूजर्स ने यह भी पूछा कि पूरे दिन डेस्क पर बैठकर काम करने के दौरान इतनी बार खाने का असर क्या होता होगा.हालांकि, वीडियो में दिखाया गया रूटीन नीरज के सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा है. 
फिलहाल, उनका ऑफिस फूड रूटीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग उनके खाने की क्षमता देखकर हैरान हैं, तो कुछ के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है- एक सामान्य ऑफिस शिफ्ट में इतना सारा खाना आखिर खत्म कैसे हो जाता है?
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News