90s Flashback: 32 साल में ऐसी दिखने लगी अलिफ लैला की मरजीना, TV से दूर अब कर रही ये काम – Asianet News Hindi

Alif Laila Actress Pinky Parekh: 90 के दशक के मशहूर सीरियल अलिफ लैला में मरजीना, दुरख्शा जैसे किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पिंकी पारिख को नाम से भले ही कम लोग जानते हों, लेकिन उनके निभाए गए किरदार आज भी घर-घर में उतने ही पॉपुलर हैं। फिर चाहे धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा में रुक्मिणी का रोल हो, या माता लक्ष्मी का, पिंकी को हर कोई देखते ही पहचान जाता है। हालांकि, इन सीरियल को 32 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है और तब से अब तक पिंकी पारेख का लुक भी काफी बदल चुका है।

श्री कृष्णा सीरियल में पिंकी पारेख को कुल चार अलग-अलग भूमिकाओं में देखा गया था। उन्होंने रुक्मणी और मां लक्ष्मी के अलावा यमुना और अष्टभुजा धारी मां दुर्गा का किरदार भी निभाया था। उनके हर किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासतौर पर देवी मां के रूप में उनकी प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि लोग उन्हें सचमुच श्रद्धा भाव से देखते थे।

पिंकी पारेख सिर्फ श्री कृष्णा तक ही सीमित नहीं रहीं। उन्होंने रामानंद सागर के मशहूर शो अलिफ लैला में भी काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने दुरख्शा बेगम, परी जेबा, मरजीना, बदरौलबदौर, तागुती के अलावा कई और किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और शांत मुस्कान उस दौर में लोगों को बेहद आकर्षित करती थी। पिंकी ने कई गुजराती नाटक और फिल्मों में भी काम किया है।

समय के साथ पिंकी पारेख का लुक काफी बदल गया है। हालांकि, उनके चेहरे की वही प्यारी मुस्कान आज भी लोगों का ध्यान खींच लेती है। जो लोग उन्हें पुराने सीरियल्स में देखते थे, वे आज भी उनकी तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान लेते हैं। उनका बदला हुआ अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।

पिंकी पारेख ने शादी के बाद अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। वह अब दो बच्चों की मां (एक बेटा, एक बेटी) हैं और उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें और अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि पिंकी पारेख गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'देश रे जोया दादा परदेश जोया' (1998), 'हू तू ने रामतुडी' (1998) और 'तारो मलक मारे जोवो छे' (2001) जैसी कई गुजराती फिल्में शामिल हैं। टीवी के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा में भी उनकी अच्छी पहचान रही है। आज भले ही वह टीवी इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन श्री कृष्णा में निभाए गए उनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News