95,000 लोगों ने धड़ाधड़ बुक की यह SUV, 2 लाख से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग; फिर भी नहीं थम रही डिमांड – Hindustan

मारुति सुजुकी के कारों की डिमांड एक बार फिर तेज होती दिख रही है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कंपनी के पास 2 लाख से ज्यादा कारों की बुकिंग पेंडिंग है। डिमांड इतनी ज्यादा है कि अब कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसा करने से ग्राहकों को समय पर कारों की डिलीवरी दी जा सकेगी। बता दें कि 1 अक्टूबर तक मारुति के डीलर नेटवर्क में सिर्फ 17 दिन का स्टॉक बचा था। कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि 2 लाख से ज्यादा बुकिंग अभी पेंडिंग हैं। कंपनी को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री और डिमांड दोनों मजबूत रहेंगे।

इस पूरी कहानी में मारुति की नई ब्रेजा 2026 सबसे बड़ा नाम बनकर सामने आई है। ईटी में छपी एक खबर के अनुसार, इस SUV की बुकिंग 95,000 यूनिट से ऊपर पहुंच चुकी है। कंपनी के मुताबिक एक-दो दिन में यह आंकड़ा 1 लाख के पार जा सकता है। पिछले महीने मारुति ने ब्रेजा की 15,000 से ज्यादा यूनिट बेची हैं। डिमांड को देखते हुए हरियाणा के खरखौदा प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है। ब्रेजा की बुकिंग में 38 पर्सेंट हिस्सा टर्बो वर्जन का, 40 पर्सेंट अंडरबॉडी CNG वर्जन का और 22 पर्सेंट हिस्सा 1.5-लीटर पेट्रोल वर्जन का है।

मारुति की दूसरी कारों की बात करें तो नया अपडेटेड बलेनो भी पहले महीने में करीब 25,000 यूनिट की बिक्री दर्ज कर चुका है। कंपनी का कहना है कि SUV की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद छोटी कारों और सेडान की मांग खत्म नहीं हुई है। मारुति अब SUV की सप्लाई भी बढ़ा रही है। कंपनी की SUV सप्लाई करीब 50,000 यूनिट महीने से बढ़कर 56,000 यूनिट हो गई है। कंपनी ने बताया कि पहली छमाही में एंट्री-लेवल हैचबैक की बिक्री 86 पर्सेंट, मिड-हैचबैक की 40 पर्सेंट और SUV की बिक्री 56 पर्सेंट बढ़ी है।

इस डिमांड का असर सितंबर की बिक्री में भी साफ दिखा है। मारुति सुजुकी ने सितंबर, 2026 में कुल 2,36,013 यूनिट बेचीं। इसमें घरेलू बिक्री, दूसरे वाहन निर्माताओं को बिक्री और एक्सपोर्ट शामिल हैं। कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1,81,838 यूनिट रही। जबकि कुल घरेलू बिक्री 1,91,794 यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट 44,219 यूनिट रहा।

विदेशी मार्केट में भी मारुति का कारोबार तेज बना हुआ है। बता दें कि सितंबर में कंपनी ने 44,219 कारें एक्सपोर्ट कीं। यह पिछले साल से करीब 5 पर्सेंट ज्यादा है। वहीं, अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी का एक्सपोर्ट 2.32 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अब आगे कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती बुकिंग को समय पर डिलीवरी में बदलना है। मारुति का कहना है कि बारिश में कमी के बावजूद उसे त्योहारी सीजन की डिमांड पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News