MP News Live: कैबिनेट बैठक में युवाओं को बड़ी सौगात, 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर – News18 Hindi

जबलपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक विवाहित ने अपनी ही मां, बहन, भाई और चाचा सहित परिजनों पर जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि पति से अनबन के चलते वह मायके में रह रही थी. इस दौरान उसके चाचा ने दूसरी जगह उसकी शादी कराने का मन बना लिया था. आरोप है कि दूसरी शादी करवाने के एवज में मां को 50 हजार का लालच दिया गया और इसी कारण 5 माह के गर्भ का जबरन गर्भपात करा दिया गया.
शहर के स्वाधार गृह के इंचार्ज अंशुमान शुक्ला पर गंभीर आरोप लगे हैं. दृष्टिबाधित बालिका ने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि गृह में रहने वाली अन्य बालिकाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है. पीड़िताओं ने मामले की शिकायत कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है. फिलहाल, पुलिस लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के दूसरे तल पर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कमरों की खिड़कियों के कांच फट गए. इससे मरीज और उनके परिजन घबराकर जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए. धमाका अस्पताल के स्टोर में हुआ था, जहां सिलेंडर रखा गया था. घटना में स्टोर प्रभारी को मामूली चोट आई, जबकि किसी भी मरीज या स्टाफ को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा.
रतलाम शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर और एसपी खुद सड़कों पर उतर आए. कोर्ट चौराहा, चांदनी चौक सहित कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन्होंने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दौरा सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह गया है, क्योंकि अतिक्रमण और सड़कों पर फैली दुकानदारी को लेकर अब तक कोई ठोस प्लानिंग नजर नहीं आई है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएगा।
खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र के कुदाल्दा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र बारे ने अपनी पत्नी मालती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि पति ने पत्नी को साथ में सोने के लिए कहा था, लेकिन मना करने पर गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से दो वार किए. घटना के बाद आरोपी पति लाश के पास ही बैठा रहा.
नरसिंहपुर जिले में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी सूर्यांश गोचर ने अपनी प्रेमिका, जो पेशे से गेस्ट टीचर है के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अचानक हुई घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई. उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया.
मंदसौर के पिपलियामंडी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 15 वर्षीय नाबालिग अजय प्रजापति की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, सर्दी-खांसी की शिकायत पर इलाज कराने पहुंचे अजय को डॉक्टर सोनू ने बोतल चढ़ाई थी. बोतल लगने के कुछ समय बाद ही बच्चे को खून की उल्टियां होने लगीं. गंभीर हालत में जब उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सोनू फरार है.
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर मंडला पहुंचे. ग्वारा हवाई पट्टी पर उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. राज्यपाल पटेल ने आगमन के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की.

आत्महत्या से पहले नवविवाहिता ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर वीडियो डाला, ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया. पोहरी थाना अंतर्गत अपने मायके परीच्छा क्रेशर के गहरे गड्ढे में तैरती हुई मिली. मरने से पूर्व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने वाली महिला वीनू ने वीडियो में ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए. मायके ग्राम परीच्छा में रक्षाबंधन के कुछ दिन पूर्व मारपीट करके भगाई गई नवविवाहिता वीनू 24 घंटे से घर से गायब थी. आज सुबह पानी में तैरता हुआ शव मिला, शव को पीएम के लिए भेजा गया.
 
 
पार्षद के बेटे और स्थानीय निवासी में विवाद हो गया. सीवर की सफाई को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पार्षद का बेटा छोटू तोमर पर मारपीट का आरोप लगा. उपेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि सफाई के लिए कहने पर छोटू ने मारपीट की. पार्षद कमला बलवीर तोमर का बेटा छोटू तोमर है. फरियादी उपेंद्र शुक्ला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और छोटू तोमर, सोनू तोमर और गौरव भदोरिया के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. छोटू तोमर ने थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. घटना गोला का मंदिर थाना के भगतसिंह नगर की है.
बीती रात भडांगा नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई. पांच युवक बाढ़ग्रस्त नदी में फंसे थे. दो युवक तैरकर बाहर निकले, जबकि ट्रैक्टर की आधी डूबी ट्रॉली के सहारे तीन युवक फंसे रहे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला. पांचों युवक घर का सामान लेकर जा रहे थे. नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था और ट्रैक्टर नदी में उतार दिया. घटना ग्राम बटकीडोह और नारायणपुर के बीच हुई. चोपना थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवकों को सुरक्षित निकाला.
 
खंडवा में कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिसमें छह लोग घायल हुए. चार की हालत गंभीर है. एक बच्चे समेत तीन लोगों के पैर में फैक्चर हुआ है. यह दुर्घटना खालवा-आशापुर क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि कार एक टीचर दंपति की थी. फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
 
कोतमा वन परिक्षेत्र के डूमरकछार में विगत रात एक वृद्ध पर मादा भालू ने हमला कर दिया. भालू अपने शावक के साथ बांड़ी में लगे भुट्टा खाने आयी थी. हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया.

टीकमगढ़ से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जिसमें शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया. आरोपी उबेश खान ने पीड़ित लड़की के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने उबेश खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन ने पीड़ित लड़की की दोस्ती अपने भाई से कराई थी. उबेश तीन साल से पीड़ित लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था. लड़की और उसके परिवार वालों ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की थी. पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है.
भोपाल में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी अनुसूचित जाति विकास आयोग के आयुक्त थे, जो राजीव गांधी भवन, भोपाल में पदस्थ थे. शिकायतकर्ता उषा दाभीरकर, जो वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में तैनात थीं, ने यह शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी. पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए आरोपी को जबलपुर लोकायुक्त द्वारा भोपाल में गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पंचशील नगर स्थित उनके मकान में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.

भोपाल में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों का निर्माण होगा. प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जल्द ही स्थापित किए जाएंगे. ये क्लस्टर भोपाल के आसपास बनाए जाएंगे. औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग की तरफ से आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा. रीजनल इंस्ट्रियल कान्क्लेव में निवेशकों ने इस निर्माण में रुचि दिखाई थी.
फरवरी से भोपाल और उज्जैन के बीच हवाई सेवाएं शुरू होंगी. इसमें 8 सीटों वाला छोटा एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा. उज्जैन एयरपोर्ट 6 महीने में तैयार हो जाएगा. केंद्र की उड़ान योजना और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से ये सेवाएं शुरू की जाएंगी. उज्जैन के अलावा नीमच, शिवपुरी, शहडोल, खंडवा और मंडला को भी भोपाल से जोड़ने पर विचार हो रहा है. स्पिरिट एयरलाइन के एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे. हवाई यात्रा आसान होने के साथ छोटे शहरों का विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
एमपी में अगले 3 दिनों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लो प्रेशर एरिया का असर अधिक दिखाई देगा. देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल में भी बारिश का अलर्ट है. सोमवार को एमपी के 22 जिलों में बारिश हुई. इंदौर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा, उज्जैन में लगभग एक इंच और दमोह में आधा इंच पानी गिरा.
भोपाल की सुबह आज कुछ अलग ही होने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा दिन एकदम बैक-टू-बैक शेड्यूल से भरा है. अगर इसे पावर-पैक्ड डे कहें तो गलत नहीं होगा. सुबह से लेकर शाम तक एक-एक मिनट प्लान्ड है और हर जगह उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News