India China News: सीधी उड़ान बहाल करेंगे भारत-चीन, कैलाश यात्रा का होगा विस्तार; वांग यी की यात्रा में बनी… – Zee News

India China News in Hindi: भारत और चीन के बिगड़े रिश्ते धीरे-धीरे ट्रैक पर आते जा रहे हैं. दोनों मुल्कों ने 5 साल से बंद चली सीधी उड़ानों को बहाल करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा का विस्तार करने पर सहमति जताई है. 
Trending Photos
Wang Yi India Visit Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ की मार झेलने के बाद चीन और भारत के संबंध धीरे-धीरे मजबूत होने लगे हैं. भारत दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री यांग यी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता की. इस बातचीत में दोनों दोनों देशों में सीधी उड़ान सेवा जल्द से जल्द बहाल करने पर सहमति जाहिर की गई. साथ ही दोनों पक्ष नए हवाई सेवा समझौते को अंतिम रूप देने पर भी सहमत हुए.

दोनों देशों के बीच शुरु होंगी सीधी उड़ानें

दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों पक्ष चीनी मुख्य भूमि और भारत के बीच सीधी उड़ान सेवा जल्द से जल्द बहाल करने और एक नए हवाई सेवा समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए. वे दोनों देशों में पर्यटकों, व्यवसायों, मीडिया और अन्य आगंतुकों को वीज़ा की सुविधा प्रदान करने पर भी सहमत हुए.” बताते चलें कि पहले  डोकलाम संकट और बाद में कोविड महामारी के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं.

कैलाश मानसरोवर यात्रा का होगा विस्तार
दोनों पक्षों ने 2026 से कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का विस्तार करने पर रजामंदी जाहिर की. इस यात्रा के लिए नाथूला मार्ग को फिर से खोलने का मामला हाल ही में सिक्किम के राज्यसभा सांसद डीटी लेप्चा ने संसद में उठाया था, जिसके बाद भारत सरकार इस बारे में गंभीर हुई और उसने इस मामले को चीन के सामने उठाया. 
नाथूला के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने पर तीर्थयात्रियों को एक वैकल्पिक आध्यात्मिक मार्ग मिल सकेगा. इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सिक्किम की अर्थव्यवस्थाओं को भी मजबूती हासिल होगी. 
SCO में चीन का समर्थन करेगा भारत- पीएम मोदी
इससे पहले वांग यी से हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग को अपना हार्दिक अभिवादन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया. साथ ही चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तियानजिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने की अपनी गहरी उत्सुकता व्यक्त की. 


Glad to meet Foreign Minister Wang Yi. Since my meeting with President Xi in Kazan last year, India-China relations have made steady progress guided by respect for each other’s interests and sensitivities. I look forward to our next meeting in Tianjin on the sidelines of the SCO… pic.twitter.com/FyQI6GqYKC
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2025
पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत एससीओ के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में चीन के कार्यों का पूर्ण समर्थन करेगा और इस शिखर सम्मेलन की पूर्ण सफलता सुनिश्चित करेगा.
‘दोनों देश प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि साझेदार’
प्रधानमंत्री ने वांग यी से कहा कि भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यताएं. उनके बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास रहा है. भारत और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं और दोनों के सामने विकास को गति देने का साझा दायित्व है.
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों को आदान-प्रदान को मज़बूत करना चाहिए, आपसी समझ बढ़ानी चाहिए और सहयोग का विस्तार करना चाहिए ताकि दुनिया को भारत-चीन सहयोग की अपार संभावनाओं और उज्ज्वल संभावनाओं से अवगत कराया जा सके. संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों को सीमा संबंधी मुद्दों का विवेकपूर्ण प्रबंधन और संचालन करना चाहिए. साथ ही मतभेदों को विवाद बनने से रोकना चाहिए.
(ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं. धर…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News