—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार, आज 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी चुनाव नामांकन भरेंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के बापू सभागार में अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं आज भारत के विदेश मंत्री जयशंकर रूस में अपने समकक्ष विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे।
दूसरी ओर, राहुल गांधी की वोट अधिकारी जारी आज फिर से शुरू हो गई है। एक दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं और आज उनकीय यात्रा बिहार के लखीसलाय से मुंगेर जिले तक पहुंचेगी। वहीं आज दोपहर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गगनयान मिशन को लेकर अहम जानकारी देशवासियों से शेयर करेंगे। मौसम की बात करें तो मानसून के बादल मुंबई में खूब बरस रहे हैं। मुंबई के लिए अगले 24 घंटे में 2 बार हाईटाइड आने का अलर्ट है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। कहा कि हमने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। हम बी सुदर्शन रेड्डी की जीत सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे। जस्टिस रेड्डी का करियर प्रभावशाली रहा है। अगर उनके जैसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बनता है, तो उपराष्ट्रपति पद का सम्मान बढ़ेगा।
कैबिनेट के फैसलों पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज की कैबिनेट ने असम को आईआईएम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उरियमघाट में बेदखली अभियान के बाद, हमने उस क्षेत्र में 12,000 बीघा जमीन पर वृक्षारोपण करने का फैसला किया है। राज्य कैबिनेट ने राज्य के 3,14,773 नए लाभार्थियों को पीएमएवाई घर देने का फैसला किया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के समर्थन के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रयास किया है। सीएम ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को फोन किया। सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, इस वजह से उन्हें समर्थन देने के लिए दोनों नेताओं से आग्रह किया गया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनके आवास स्थित जन सेवा सदन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति बदली जा रही है। अब कैमरे को इस हिसाब से मूव किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा एरिया सीसीटीवी से कवर हो सके।
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे अरविंद केजरीवाल के आवास पर यह मुलाकात होगी। मीटिंग में उपराष्ट्रपति के चुनाव में समर्थन को लेकर चर्चा हो सकती है।
बिहार के नवादा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ड्राइवर पर केस दर्ज हुआ है, क्योंकि उसने एक पुलिसकर्मी के पैर पर पहिया चढ़ा दिया था, जिस वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बता दें कि बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है, जो 20 जिलों से गुजरेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरियाणा के भिवानी जिले की महिला अध्यापक मनीषा का अंतिम संस्कार आज हो गया। अंतिम संस्कार के बाद धरने को खत्म करने का भी फैसला उसके परिजनों और ग्रामीणों ने किया है। कल एम्स में मनीषा की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और अन्य लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए थे। मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था और 8 दिन में 3 बार उसका अंतिम संस्कार हो चुका है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रामलिंगम हत्याकांड में तमिलनाडु में NIA की 9 जगह छापेमारी हुई और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। यह मामला साल 2019 के चर्चित रामलिंगम मर्डर केस से जुड़ा है, जो प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से लिंक्ड बताया गया था।
NIA ने इम्तियाजुल्लाह नामक शख्स को पकड़ा है, जो अंबूर बिरयानी होटल्स का मालिक है। उस पर आरोप है कि उसने जानबूझकर 2021 से फरार चल रहे आरोपियों को अपने होटल में शरण दी। छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी मिले हैं।
इम्तियाजुल्लाह तीन फरार आरोपियों को छिपा रहा था। इनमें से दो अब्दुल मजीद और शाहुल हामिद को NIA ने इसी साल जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना अब भी फरार है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा है। निहाल विहार थाना पुलिस की गश्ती टीम ने शुकर बाजार रोड, चंदर विहार इलाके में संदिग्ध विदेशियों से पूछताछ की। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान क्रिश्चियन एमुह (घाना निवासी), स्टीवन एंथनी (सिएरा लियोन निवासी) और मोहम्मद निआंग (सेनेगल निवासी) के रूप में हुई।
जांच के दौरान पता चला कि तीनों लोगों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे बिना वैध दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समन्वय से डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों लोगों से दिल्ली पुलिस ने गहन पूछताछ की और नरेल के सेवा सदन डिटेंशन सेंटर में भेज दिया।
उपराष्ट्रपति पद के लिए INDIA ब्लाॅक के उम्मीदवार घोषित किए सुदर्शन रेड्डी आज चुनाव नामांकन भरेंगे। सुबह ठीक 11 बजे वे नामांकन भरने जाएंगे और इस दौरान उनके साथ INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता हो सकते हैं। बता दें कि BJP-NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बीते दिन चुनाव नामांकन भर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: CP राधाकृष्णन ने किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in