Lucknow News: इटौंजा में करंट लगने से बिजलीकर्मी घायल, हंगामा – Live Hindustan

Lucknow News: फोटो भी – साथी कर्मचारियों ने घायलकर्मी को सीएचसी इटौंजा ले गए

– ग्रामीणों ने मुआवजे व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की

इटौंजा, संवाददाता।

सीतापुर रोड स्थित इटौंजा उपकेंद्र के अंतर्गत खेरवा गांव में गुरुवार दोपहर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शटडाउन के बावजूद अमानीगंज फीडर पर काम करने के दौरान लाइनमैन सुरेंद्र कुमार करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलसे सुरेंद्र खंभे से नीचे गिर गया。

साथी कर्मचारी उन्हें आनन-फानन में सीएचसी इटौंजा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन और गुस्साए ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए मुआवजे और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विवाद के कारण सुरेंद्र को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करने में दो घंटे की देरी हुई, क्योंकि बिजली विभाग के अधिकारी उन्हें निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे, जिसके लिए परिजन तैयार नहीं थे।

बताया जा रहा है कि साथी लाइनमैन ने अमानीगंज फीडर का शटडाउन तो लिया, लेकिन सुरेंद्र को पास के भगवतीपुर फीडर की चालू लाइन पर चढ़ा दिया। उपखंड अधिकारी जीशान अली ने बताया कि पहली प्राथमिकता बेहतर इलाज कराने की है और जांच के बाद दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News