हरियाणा पुलिस ने भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले की जांच बंद कर दी है। सरकार के जांच CBI को सौंपने के ऐलान के बाद यह फैसला लिया गया है। भिवानी पहुंचे DGP शत्रुजीत कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने पर सारी चीजें
वहीं, मनीषा का गुरुवार सुबह घर से लापता होने के 9वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश (13) ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता संजय फूट-फूट कर रोए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
मनीषा के शव को गुरुवार सुबह 8 बजे भिवानी के सिविल अस्पताल से घर नहीं ले जाया गया बल्कि सीधा गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशान घाट लाया गया। बार-बार पोस्टमॉर्टम और शव के पुराने होने की वजह से हालत बिगड़ने के चलते किसी को कफन हटाकर अंतिम दर्शन नहीं कराए गए। मनीषा को अंतिम विदाई देने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण गांव पहुंचे। उन्होंने मनीषा अमर रहे के नारे भी लगाए।
अंतिम संस्कार को लेकर गांव में पुलिस तैनात रही। इसके साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रही। पुलिस ने बंद रास्तों को JCB के जरिए खुलवाया।
जिले में अब शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए सरकार ने जिले में इंटरनेट बहाल कर दिया है। इससे पहले भिवानी में इंटरनेट बैन को 22 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था। शुरुआत में 19 अगस्त की सुबह 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बैन किया था।
बता दें कि मनीषा 11 अगस्त को घर से निकली थी। 13 अगस्त को उसकी लाश मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मनीषा का पहला पोस्टमॉर्टम भिवानी के सिविल अस्पताल में कराया। मगर, परिजनों ने लाश लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने मनीषा की हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस पर आरोप भी लगाया कि गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने कहा था कि बेटी घर से भाग गई, 2 दिन में आ जाएगी।
इसके बाद सरकार ने भिवानी के SP मनबीर सिंह को हटा दिया। वहीं SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड लाइनहाजिर कर दिए थे। मगर, परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो PGI रोहतक में फिर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसमें कहा गया कि मनीषा ने सुसाइड की है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी वायरल किया।
इसके बाद पिता संजय से अंतिम संस्कार की सहमति ले ली। मगर, गांव ढाणी लक्ष्मण के लोग भड़क गए। उन्होंने अंतिम संस्कार न होने देने का ऐलान करते हुए गांव के रास्ते बंद कर पक्के मोर्चे का ऐलान कर दिया। जिसके बाद परिवार ने मनीषा की मौत की CBI जांच और दिल्ली AIIMS से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। बुधवार को सरकार दोनों मांगों पर राजी हो गई।
सीएम ने जांच CBI को देने का ऐलान किया। वहीं बुधवार दोपहर बाद मनीषा का दिल्ली एम्स में तीसरी बार पोस्टमॉर्टम कराया गया। वहां से लाश वापस भिवानी अस्पताल लाई गई। जिसके बाद आज, 21 अगस्त को मनीषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संस्कार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.