Haryana News: 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू, 3 दिन तक सदन में गूंजेंगे जनमुद्दे – Zee News

Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू हो रहा है. इसके लेकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. 
Trending Photos
Haryana News: 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसको लेकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. 22 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू की जाएगी. सत्र के लिए विधायकों की ओर से 304 अतारांकित सवाल भेजे गए हैं, जबकि 160 तारांकित सवाल भेजे गए हैं. इनमें से हमने ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से 60 सवाल चुने हैं. 

सत्र की कार्रवाई 3 दिन के लिए रखी गई 
इसके अलावा 30 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी भेजे गए हैं, जिनमें से किन-किन पर  पर चर्चा होगी. इसे बाद में चुना जाएगा. डिप्टी स्पीकर ने कहा कि फिलहाल सत्र की कार्रवाई 3 दिन के लिए रखी गई है. हालांकि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि विधायक जो भी मुद्दे उठाएंगे. सरकार की ओर से उनका जवाब दिया जाएगा, लेकिन विधायकों को सदन की कार्रवाई में हंगामा नहीं करना चाहिए और शांति के साथ कार्रवाई को चलने देना चाहिए. सरकार उनके हर सवाल का जवाब देगी. सत्र में सभी विधायकों को बोलने का मौका दिया जाएगा. कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति न होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड बनाने की बात है, जिस तरह भाजपा ने लगातार 3 बार केंद्र में और हरियाणा में सरकार बनाई‌. उसी तरह कांग्रेस भी यह रिकॉर्ड बनाना चाहती है कि वह 3 बार बिना नेता प्रतिष्ठ के सदन में आई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने सतीश गोलचा, CM पर अटैक का पहला साइड इफेक्ट!

वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बे बुनियाद मुद्दे हैं, जिसे कांग्रेस जानबूझकर उठा रही है. वोटों की संख्या घटती बढ़ती रहती है. किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, लेकिन कई बार उसकी वोट नहीं कटती और उसका नाम वोटर लिस्ट में रहता है, तो इसे धांधली नहीं कहा जा सकता. साथ ही कांग्रेस जो आरोप लगा रही है कि चुनाव आयोग ने लोगों के वोट काट दिए. चुनाव आयोग को यह कैसे पता होगा कि कौन व्यक्ति किस पार्टी को वोट डालने जा रहा है और उसका वोट काट दिया जाए. मतदाता तो अपने मन से वोट करता है.  क्या चुनाव आयोग यह पता कर सकता है कि कोई व्यक्ति कांग्रेस को डालने जा रहा हो और उसका वोट काट दिया जाए.यह यह कांग्रेस के बेबुनियाद आरोप हैं.
Input- VIJAY RANA
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News