प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से गुरुवार से शुरू हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (यूपीटीईटी) के पहले दिन ही विभिन्न जिलों में 14 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी को स्थानीय पुलिस को सौंपते हुए उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दोनों पालियों में पंजीकृत 8,07,636 परीक्षार्थियों में से 6,84,614 (84.76%) परीक्षा में शामिल हुए। इनमें महिला परीक्षार्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 84.69 फीसदी तथा पुरुष परीक्षार्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 84.86 रहा।60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई पहली पाली (सुबह 9:30 से 12 बजे तक) में सात जबकि दूसरी पाली (दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक) में सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।
जिन जिलों से फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं उनमें बदायूं, इटावा, फिरोजाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। परीक्षा के दौरान चयन आयोग में स्थापित अत्याधुनिक एआई कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड रूम से अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सदस्यों, सचिव मनोज कुमार आदि की उपस्थिति में सभी परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर लगे एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नगर रखी गई। आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शी, नकल विहीन, शुचितापूर्ण, निर्विघ्न संपन्न हुई।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play