India Pakistan News in Hindi: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान यह बात अच्छी तरह समझ गया है कि वह भारत से सीधे नहीं भिड़ सकता. इसके बावजूद वह जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करेगा. पाकिस्तान का यह राज खुद टीटीपी ने खोला है.
Trending Photos
TTP Leader Ehsanullah Ehsan Interview: पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में अपनी ‘दहशत की फैक्ट्री’ को बंद नहीं करेगा. वह इसी तरह लोगों का खून बहाता रहेगा और इस मुद्दे को अंतकाल तक जिंदा रखेगा. यह दावा तहरीके तालिबान पाकिस्तान (TTP) के पूर्व कमांडर एहसानुल्लाह एहसान ने किया है. एहसान टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता रहा है. न्यूज एजेंसी के साथ खास इंटरव्यू में एहसानुल्लाह एहसान ने कहा कि पाकिस्तान की शक्तिशाली जासूसी एजेंसी आईएसआई किसी भी सूरत में भारत में आतंकवाद बंद नहीं करेगी. वह बलूचिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान लश्कर ए तैयबा और दूसरे आतंकी संगठनों को ISIS (K) के रूप में फिर से संगठित कर रही है.
भारत से सीधे भिड़ने की नहीं है हिम्मत- TTP नेता
अपने गुप्त ठिकाने से दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है कि वह भारत से सीधे भिड़ सके. इसलिए किसी भी तरह की प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई से बचेगा. लेकिन जम्मू कश्मीर में वह आतंक का खेल खेलता रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि इस्लामाबाद की रणनीति कम तीव्रता वाले उग्रवाद की ओर बढ़ रही है. इस रणनीति में दुष्प्रचार, छद्म ताकतों और टारगेट किलिंग्स का मिश्रण शामिल है. इस काम में पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व चीन को संतुलित करने और अफ़ग़ानिस्तान को अपने नियंत्रण में रखने के लिए वाशिंगटन के साथ नज़दीकियां मज़बूत कर रहा है.
Add Zee News as a Preferred Source
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं. धर…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.