Gangapar News: मानसून की तेज बारिश का इंतजार करते-करते पूरा जून माह गुजर जाने के बाद जुलाई की शुरुआत होते ही किसानों व लोगों के लिए उम्मीद से बेहतर रही। 24 घंटों के दौरान यमुनापार में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 29.7 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि पूरे जून माह में केवल 26.4 प्रतिशत बारिश हुई थी। कृषि विशेषज्ञ कमाल अहमद ने बताया कि ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो एक सप्ताह में ही किसान धान की रोपाई और बोआई का काम शुरू कर देंगे। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार 12 घंटों के दौरान अर्थात 2 जुलाई को सुबह 10.15 बजे तक जिले में कुल मिलाकर 29.7 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।इस
अवधि में सामान्य बारिश के मौसम में जुलाई माह के दूसरे दिन 11.4 मिमी औसत बारिश अपेक्षित होती है। आज दूसरे दिन रुक रुक हो रही बूंदाबांदी से किसानों में खुशी का वातावरण दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने 2 जुलाई को अगले 3 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान बताया है कि अगले 62 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद के दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 3 दिनों तक लगातार मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं प्रतिदिन एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जना, बिजली गिरने एवं गरज-चमक के साथ 39 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्र में काले बादल आसमान में डेरा डाले हुए हैं परन्तु वे जमकर बरस नहीं रहे हैं जिसके कारण गर्मी व उमस की वजह से लोगा हलाकान हो रहे है। मंगलवार को बादलों को देखकर लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि अब जमकर बारिश होगी परन्तु बादलों ने लागों की उम्मीद में पानी फेर दिया। बुधवार को दोपहर कहीं कहीं कुछ देर ही हुई बारिश ने राहत तो पहुंचाई परन्तु बारिश ने उमस और गर्मी बढ़ा दी। मानसून सक्रिय हो जाने के बाद भी कुछ ही ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं। जहां पर बारिश का क्रम शुरू हुआ है और किसानों के खेती किसानी काम काज शुरू हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play