Giridih News: तालाब में जा घुसी तेज रफ्तार कार, गाड़ी में सवार एक युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Zee News

Giridih News: गिरिडीह में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास एक तेज रफ्तार वरना कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी. इस दर्घटना में कार सवार एक युवती की डूबने से मौत हो गई.
Trending Photos
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास एक तेज रफ्तार वरना कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी. कार के तालाब में घुसने के बाद आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी बेंगाबाद थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में छलांग लगा दी.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

कड़ी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर एक युवती को बाहर निकाला ओर सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवती कि स्थिति को गंभीर देखते हुए सीधे आईसीयू में भेज दिया. हालांकि, इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. मृतका कि पहचान पचम्बा के बोड़ो (टीवी सेंटर ) के समीप निवासी संजय सिन्हा कि पुत्री कोमल कुमारी के रूप में कि गयी. इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों कि भीड़ सदर अस्पताल पहुंच गयी, इस दौरान परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया.

रांची में रहकर यूपीएससी कि तैयारी कर रही थी कोमल
घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कोमल रांची में रहकर यूपीएससी कि तैयारी कर रही थी. कुछ दिन पहले ही वह गिरिडीह अपने घर आई थी और आज शाम अपने एक साथी के साथ वरना कार में बैठकर बेंगाबाद से गिरिडीह लौट रही थी. इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गयी. इधर पुलिस कार पर सवार युवक कि तलाश में जुटी हुई है, साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कार कोई ओर चला रहा था या फिर कोमल खुद कार ड्राइ कर रही थी. पुलिस हर एंगल से घटना कि जांच में जुटी हुई है.
इनपुट- मृणाल सिन्हा
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News