Vande Bharat: देशभर में सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब स्लीपर वंदे भारत का लंबे समय से इंतजार हो रहा है, जिससे यात्री आराम से लेटकर लंबे रूट पर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, सरकार एक के बाद एक चेयरकार वंदे भारत भी लॉन्च करती जा रही है। अब जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पहले 16 कोच की होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 कोच का किया जाएगा। इससे ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो इसी महीने के आखिरी तक ट्रेन के शेड्यूल, टाइमिंग, किराया और ठहराव की जानकारी जारी की जा सकती है।
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर अभी दो ही पिट लाइन मौजूद हैं, जबकि एक नई पिटलाइन को लेकर काम चल रहा है। यह नई वंदे भारत के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में जैसे ही यह काम हो जाता है, उसके बाद वंदे भारत ट्रेन का रैक मुहैया करवा दिया जाएगा।
वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि दिवाली और छठ के त्योहारों के अवसर पर बिहार के लिए 12,000 ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह घोषणा बिहार एनडीए नेताओं के साथ उनकी चर्चा के बाद की गई है। रेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली और गया, सहरसा को अमृतसर, छपरा को दिल्ली और मुजफ्फरपुर को हैदराबाद से जोड़ने के लिए चार अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया और पटना के बीच एक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी।
वैष्णव ने कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि आगामी दिवाली और छठ त्योहारों के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 12,000 विशेष ट्रेनें इसलिए चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को इन दो बड़े त्योहारों पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जो लोग 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करेंगे, उन्हें कन्फर्म टिकट दिए जाएंगे और वापसी यात्रा पर 20% की छूट दी जाएगी। यह प्रयोग इस त्योहारी सीजन के दौरान भी किया जा रहा है।”
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play