अक्षय कुमार की फिटनेस का राज: शाम 6:30 बजे करते हैं डिनर, हर सोमवार रखते हैं व्रत, रविवार रात को लेते हैं आखिरी मील – Hindustan

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 57 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में ‘योर बॉडी ऑलरेडी नोज’ नामक एक बुक लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़े कई बड़े सीक्रेट्स फैंस के साथ शेयर किए। अक्षय ने अपना फिटनेस और डाइट रूटीन शेयर करते हुए फैंस को बताया कि फिटनेस और डाइट से जुड़ी कुछ लापरवाही कैसे व्यक्ति को बीमार बना सकती है। बता दें, अक्षय फिटनेस को अच्छा बनाए रखने के लिए एक सख्त डिसिप्लीन रूटीन फॉलो करते हैं। बुक लॉन्चिंग के दौरान अक्षय ने बताया कि उनका डिनर शाम करीब 6:30 बजे तक हो जाता है जबकि वो पेट की सेहत को बनाए रखने के लिए हर सोमवार व्रत भी रखते हैं। आइए जानते हैं अच्छी सेहत के लिए अक्षय ने फैंस को दिए क्या-क्या फिटनेस और डाइट टिप्स।

अक्षय ने फैंस को सलाह दी कि डिनर हमेशा जल्दी करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब व्यक्ति रात को सो रहा होता है, तो उसकी आंखें, पैर, हाथ के साथ शरीर का हर अंग आराम कर रहा होता है। लेकिन इस समय भी शरीर में एक चीज है जो आराम नहीं करती और वह है व्यक्ति का पेट। ऐसा लेट खाने की वजह से होता है। इसलिए, अक्षय सलाह देते हैं कि शाम 6:30 बजे तक डिनर करना जरूरी होता है। ऐसा करने से आपको अपना खाना पचाने का समय मिल जाता है।

अक्षय ने कहा कि जब तक व्यक्ति सोकर उठता है, तो उसके पेट के आराम करने का समय हो जाता है। लेकिन व्यक्ति उठते ही नाश्ता करने लगता है, जिससे बेचारा पेट दोबारा काम पर लग जाता है। अक्षय कुमार ने इस बात को बड़ी आसानी से समझाते हुए कहा कि, ‘आप सभी जानते हैं कि पेट से ही, सारी बीमारियां आती हैं। मुझे लगता है कि जल्दी खाने का नियम फॉलो करने से बीमारियां आपके नजदीक भी नहीं आएंगी। मैं खुद हमेशा इसी नियम का पालन करता हूं। ऐसा करने से भोजन को अच्छी तरह पचने का समय मिल जाता है और व्यक्ति जब तक साढ़े नौ से दस बजे तक, सोने जाता है, उसका पेट पूरी तरह से आराम के लिए तैयार हो चुका होता है।

अक्षय ने फैंस को बताया कि वो रविवार को आखिर बार खाते हैं। जिसके बाद वो मंगलवार सुबह तक कुछ नहीं खाते हैं। दरअसल, अक्षय हर सोमवार फास्ट रखते हैं।

अपने वर्कआउट को लेकर अक्षय ने बताया कि, ‘मैं रॉक क्लाइम्बिंग करता हूं, मैं वजन नहीं उठाता, मुझे ढेर सारे खेल खेलना पसंद है और अगर आप मेरा जिम देखें तो वहां कोई वेट नहीं है।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News