कीव पर रूस का ड्रोन-मिसाइल अटैक: बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त, होटल में लगी आग; पांच की मौत – Jagran

रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत और 16 घायल हो गए। इस हमले में कई रिहायशी …और पढ़ें
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण मिसाइल हमला किया।
हमले में 5 लोगों की मौत, 34 घायल, कई इमारतें ढहीं।
यूक्रेन के ड्रोन हमलों के जवाब में रूस का बड़ा पलटवार।
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता जा रहा है। यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमलों के बाद गुरुवार तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से एक बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 34 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 
रूस के इस बड़े हमले के बाद पूरी राजधानी धमाकों और आग की लपटों से दहल उठी। कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं और उनके मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष। (2)
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले से कुछ घंटे पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुफिया जानकारी के हवाले से देशवासियों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि रूस राजधानी पर बहुत बड़ा हमला करने की तैयारी में है, इसलिए लोग हवाई हमले के सायरन बजते ही सावधान हो जाएं।
इसके बाद बुधवार देर रात जैसे ही सायरन गूंजे, लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने पालतू जानवरों और सोने के बैग के साथ मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में छिप गए।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे कीव में एक के बाद एक कई बड़े धमाके हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले के कारण शहर के बीचों-बीच भीषण आग लग गई। एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत पूरी तरह ढह गई है, जहां लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव दल राहत कार्य में जुटा है।
इसके साथ ही एक होटल की छत और कई घरों में आग लग गई। इस हमले में फिलहाल कितने लोग मारे गए हैं इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन शुरुआती तौर पर 5 मेडिकल कर्मचारियों के घायल होने की खबर है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष। (3)
इतना ही नहीं पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस के बड़े हवाई हमलों को देखते हुए पोलैंड की सेना पूरी तरह अलर्ट पर थी। हालांकि, स्थिति को सामान्य होते देख पोलैंड ने अपने लड़ाकू विमानों की सुरक्षा उड़ानों को अब रोक दिया है।
पोलैंड की सशस्त्र सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। सेना ने साफ किया कि रूस के इस ताजा हमले के दौरान पोलैंड की हवाई सीमा में किसी भी तरह की कोई घुसपैठ या उल्लंघन दर्ज नहीं किया गया है, यानी पोलैंड की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रूस-यूक्रेन संघर्ष। (4)
बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने भी रूस के अंदरूनी हिस्सों, मॉस्को और क्रीमिया पर ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन रूस के ईंधन (फ्यूल) ठिकानों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन युद्ध जारी रखना चाहते हैं। इसलिए हमें उनके सामने ऐसी परिस्थितियां खड़ी करनी होंगी कि उनके लिए युद्ध लड़ना असंभव हो जाए।
दूसरी तरफ, रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लगातार दिए जा रहे हथियारों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया की शांति खतरे में पड़ सकती है। रूस ने जेलेंस्की को ‘आतंकवादी सोच’ वाला नेता भी करार दिया है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन हमले के बाद रूस में गहराया ईंधन संकट! पुतिन ने किया भारत का रूख; भेजी गई मदद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News