Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। इस साल औसत से भी कम हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों की सड़कों की दुर्दशा की पोल पट्टी खोलकर रख दी है। गांव-गांव सड़कों की खराबी ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब मौदहा ब्लाक के पारा गांव की बदहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर बचते-बचाते लोग निकलते देखे जा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।करीब सवा दो मिनट का वीडियो स्वागत यादव नाम के युवक ने इंस्टाग्राम में वायरल किया है। जिसमें युवक इस सड़क की बदहाली को बताते हुए जनप्रतिनिधियों से इसका निर्माण कराने की मांग कर रहा है।
साथ ही यह भी कह रहा है कि यदि रोड नहीं बनवा सकते हैं तो गांव में वोट मांगने न आएं और अगर फिर भी वोट मांगने आते हैं तो पीठ मजबूत करवाकर आएं। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे भी निकलते हुए दिख रहे हैं। सड़क गांव के बस स्टैंड से नई बस्ती तक एक किमी लंबाई की है। जो इस वक्त पूरी तरह से बदहाल है। युवक का दावा है कि इस सड़क निर्माण को लेकर कई बार धनराशि निकाली जा चुकी है, लेकिन आजतक सड़क नहीं बनाई गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play