Live Updates: कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 22-23 August 2025 – Uttarakhand, UP, Bihar, Ghaziabad, Delhi-NCR): आज सुबह से पूरे देश में एक जैसा ही मौसम बना हुआ है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ आसमान पर बादलों का डेरा है। शाम तक कई जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की दिक्कतें बढ़ने की आशंका है। मुंबई और कोलकाता के दक्षिणी हिस्सों में कल देर शाम 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और जाम लग गया। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले लगातार बारिश से जूझ रहे हैं, यहां बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल और मध्यप्रदेश में भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है, जहां भूस्खलन और जलभराव का डर है। आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। शाम तक कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इस बीच हल्की-तेज हवाएं चलेंगी और तापमान दिन में 26 से 29 डिग्री और रात में 23 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर अगड़-मालवा, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के आसपास। यहां भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी तेज बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी कस्बे में यमुना नदी मलबे से अवरुद्ध होकर झील बन गई है। इस कारण सरकारी भवन, होटल और दुकानें डूब गए हैं। यमुनोत्री यात्रा रोक दी गई है और कई यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में लगातार बरसात से लोकल ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, आंध्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम-मेघालय समेत अन्य राज्यों में 24 अगस्त तक तेज बारिश और भूस्खलन की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण और मध्य बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मानसून की द्रोणिका रेखा बिहार से गुजरने के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगड़-मालवा, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के आसपास भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।