Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: जयराम रमेश का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग नहीं, ‘चुराओ आयोग’ बन गया है, 65 लाख वोट छीने गए” – State Mirror Hindi

Updated on: 22 Aug 2025 9:39 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
#WATCH | Delhi | Congress MP Jairam Ramesh says, “…Why did they ask for the resignation of Jagdeep Dhankhar? What message did they want to send?… When democracy is being murdered, the Election Commission of India is not giving any answer on the “Vote Chori” and the Chief… pic.twitter.com/y8i1BHrwY1
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से इस्तीफे की मांग क्यों की गई और इससे क्या संदेश देने की कोशिश है? जयराम रमेश ने कहा कि जब लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, तब चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ पर कोई जवाब नहीं दे रहा. उल्टा मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धमका रहे हैं. रमेश ने आरोप लगाया कि “यह अब चुनाव आयोग नहीं, बल्कि ‘चुराओ आयोग’ बन गया है, जो सिर्फ वोटरों के नाम काटने का काम कर रहा है.”
उन्होंने कहा कि SIR एक्सरसाइज के नाम पर लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है. “प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने खुद चुनाव आयोग को यह काम करने का निर्देश दिया, क्योंकि वे जानते हैं कि दलित, ओबीसी और गरीब तबका बीजेपी को वोट नहीं करेगा, बल्कि INDIA गठबंधन के साथ जाएगा. इसी वजह से उनके वोट छीने जा रहे हैं और यही बीजेपी के लिए चुनाव जीतने का एकमात्र तरीका बचा है.”
साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है. हालांकि, अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह झटके ड्रेक पैसेज इलाके में दर्ज किए गए.
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के भीतर मौजूद सात टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल से भूकंप आता है. जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं या एक-दूसरे से दूर होती हैं तो जमीन हिलने लगती है. भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं.
Watch: Delhi Police’s Special Staff and Vasant Vihar Police busted a major gambling racket in Kusumpur Pahadi, arresting 12 gamblers including key operator Harish/Kranti. Police recovered ₹15.32 lakh, 13 card packets, 10 dice and a leather box pic.twitter.com/M55GSvpFY1
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ और वसंत विहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशंपुर पहाड़ी इलाके में चल रहे सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य संचालक हरीश उर्फ क्रांति भी शामिल है.
पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ स्थल से ₹15.32 लाख नकद, 13 ताश की गड्डियां, 10 पासे और एक चमड़े का बॉक्स बरामद किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.
Patna, Bihar: On Voter Adhikar Yatra, Union Minister Nityanand Rai says, “Some people, despite understanding, try to act ignorant. They also know that whatever the Election Commission is saying is the truth, is correct. Yet, despite being repeatedly proven wrong, they stubbornly… pic.twitter.com/5FNOKFat0e
बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानने और समझने के बावजूद अनजान बनने की कोशिश करते हैं. चुनाव आयोग जो कह रहा है वही सच और सही है, इसके बावजूद ये लोग जिद पर अड़े रहते हैं.
नित्यानंद राय ने कहा कि बार-बार गलत साबित होने के बाद भी ये लोग अपनी बात पर अड़े रहते हैं. उन्होंने इसे हटधर्मिता करार देते हुए कहा कि जैसे कोई मूर्ख बिना कारण बार-बार एक ही गलती दोहराता है, वैसे ही विपक्ष भी बिना आधार के अपनी बात दोहराता है.
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपित राजेश भाई खीमजी के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है. पुलिस को आशंका है कि इस मामले में पैसों के लेन-देन का कनेक्शन हो सकता है. जांच के तहत आरोपी के दोस्त से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए शख्स को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा. फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले में सभी वित्तीय लेन-देन और साजिश से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है.
गुरुग्राम यूट्यूबर एल्विस यादव फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद आरोपी ईशांत उर्फ ईशु गांधी को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, ईशांत लंबे समय से फरार चल रहा था और गुरुग्राम फायरिंग केस में उसकी तलाश की जा रही थी. एनकाउंटर के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच गोलियां चलीं, जिसमें ईशांत घायल हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
#WATCH | Patna | On his tweet, Former Bihar Minister leader Tej Pratap Yadav said, “Five people worked together to completely ruin my life… They could not tolerate my jovial nature and hence made such allegations to ruin my career. I will go to court and file a case too… I… pic.twitter.com/uiPa2bIbze
बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि पांच लोग मिलकर उनकी जिंदगी को बर्बाद करने पर तुले हैं. तेज प्रताप का आरोप है कि ये लोग उनकी खुशमिजाज प्रकृति को बर्दाश्त नहीं कर पाए और झूठे आरोप लगाकर उनके करियर को खराब करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर कोर्ट भी जाएंगे.
तेज प्रताप ने आगे दावा किया कि इन लोगों ने आरएसएस और बीजेपी से पैसा लिया है ताकि चुनाव से पहले उनकी छवि खराब की जा सके. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वे इन पांच परिवारों के नाम सार्वजनिक करेंगे. तेज प्रताप के मुताबिक, ये लोग पहले आरजेडी में थे लेकिन गलत कामों की वजह से पार्टी से निकाले जा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पटना से दिल्ली तक सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे और राज्य को 13,000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. इस दौरान गंगा नदी पर बनने वाले पुल समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. पीएम मोदी गया में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे, जहां वे इन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में तीन नई मेट्रो रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें नोआपाड़ा-जय हिंद हवाई अड्डा, सियालदह-एस्प्लेनेड और हेमंत मुखोपाध्याय-बेलेघाटा मार्ग शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय कम होगा. अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 9.15 लाख यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह गाजा शहर पर कब्जे की योजना को मंजूरी देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बंधकों को लेकर बातचीत एक बार फिर शुरू की जाएगी.
नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब गाजा संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. इजराइल सरकार की यह रणनीति आने वाले दिनों में क्षेत्रीय हालात पर गहरा असर डाल सकती है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News