सजी मासिक कवि गोष्ठी, बिखेरा काव्य रस – Live Hindustan

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड प्रभात चौक स्थित होटल भारती में मंगलवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अरविंद कुमार भारती एवं संचालन उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं कवियों की उपस्थिति ने गोष्ठी की महत्ता को रेखांकित किया।
गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने अपनी-अपनी स्वरचित रचनाओं का सस्वर पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। बलजीत कुमार ने जीवन की अंतिम सच्चाई को दर्शाती कविता हर लोगों को अंत में श्मशान ही जाना है। राजकुमार ने क्रिकेट की दुनिया के माध्यम से खेल जगत की झलक दिखाई। गुलशन कुमार सिंह ने शृंगार रस से ओतप्रोत रचना ऐ हसीना तू बनी है हमारे लिए सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
वरिष्ठ साहित्यकार भोला पंडित ने सामाजिक संदेश देती कविता बड़का के सम्मान न रख ली, अहंकार भरल है छोटका में प्रस्तुत किया। अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने अपन घर में आग लागल है, संसार बदल के की करभो के माध्यम से सामाजिक चिंतन को स्वर दिया। बाल कवि लक्ष्मी नारायण कृष्णा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
सुमंत पांडे एवं देवेंद्र प्रसाद ने भी अपनी रचना से कार्यक्रम को यादगार बनाया। आयोजन को सफल बनाने में बाल कवि लक्ष्मी नारायण कृष्णा, सोनू कुमार, अंकुर कुमार, अविनाश कुमार सहित अन्य साहित्यप्रेमियों की सराहनीय भूमिका रही। गोष्ठी साहित्यिक सौहार्द और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर मंच साबित हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News