फारबिसगंज,एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति की फारबिसगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी रामनिवास ग़ोयल को सम्मानित किया गया।समापन के अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मरीज, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस छह दिवसीय शिविर कुल 187 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सक डॉ. एमए चयनन ने इस शिविर को अत्यंत सफल बताते हुए सभी प्रतिभागियों एवं मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम का उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण प्रेशर प्वाइंट्स की विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे घर पर भी नियमित रूप से इनका अभ्यास कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकें। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली एवं रोगों से बचाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। शिविर में लाभान्वित हुए मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान मिली जानकारी एवं उपचार से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिली है तथा वे आगे भी घर पर नियमित रूप से एक्यूप्रेशर का अभ्यास जारी रखेंगे। समापन समारोह में राष्ट्रीय संयोजक, युवा विकास एवं खेलकूद के निशांत ग़ोयल एवं प्रांतीय संयोजक, युवा विकास एवं खेलकूद गौरव जैन मुख्य रूप से मौजूद थे।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दिलीप गौतम, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सीए नितेश अग्रवाल ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से उन्हें समाज सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयं भी शिविर का लाभ उठाया तथा इसे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। साथ ही मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की अध्यक्षा मनीषा महेश्वरी, सचिव मुस्कान गौतम, उपकोषाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, पर्यावरण संयोजक अंकिता गोयल, खेल-कूद संयोजक मोनिका बैद एवं मोनाली जैन, मीडिया प्रभारी रोजी जैन एवं प्रीति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शाखा सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play