Siwan News दो पक्षों में मारपीट के बाद 12 पर प्राथमिकी दर्ज – livehindustan.com

Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साढ़ोखोर गांव में वृद्धा को टक्कर लगने के बाद उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसके बाद दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से भरत चौधरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी दूध देने जा रही थी। इतने में पड़ोसी युवक पीयूष कुमार ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे सारा दूध गिर गया और उनकी पत्नी भी जख्मी हो गई। जब इस बारे में शिकायत करने युवक के घर गए तो युवक के परिजन गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने लगे।

बीच बचाव करने आए पीड़ित के परिजनों से भी मारपीट की गई व पथराव कर करकट तोड़ दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रिंस कुमार ने आवेदन देकर बताया कि 6 वर्षीय छोटे भाई धनराज कुमार के साइकिल धक्के से हादसा हुआ जिसको लेकर पहले पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज व मारपीट की गई। साथ ही पथराव भी किया गया। डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के आवेदन पर 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News