Neelam Giri Latest News, Updates in Hindi | नीलम गिरी के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
नीलम गिरी (Neelam Giri) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. अपनी खूबसूरती, बेहतरीन डांसिंग स्किल और एक्टिंग से नीलम गिरी ने भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. नीलम गिरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ और उनका बचपन भी वहीं बीता. शुरू से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था. सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने शुरुआत की और अपनी अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींचा.
24 अगस्त 2025 से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी बतौर प्रतियोगी शामिल हैं. यह शो रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर 9 बजे दिखाया जाएगा.
नीलम गिरी ने भोजपुरी गानों में बतौर मॉडल और डांसर एंट्री की. उनकी अदाओं और डांसिंग स्टाइल को दर्शकों ने खूब सराहा. कुछ ही समय में वे भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज़ की पहचान बन गईं.
नीलम गिरी ने कई सुपरहिट भोजपुरी गानों में काम किया है. उनके गाने यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं. उनकी कुछ चर्चित प्रस्तुतियों में – 
“गोरिया रंगदार”, “लाल लिपस्टिक”, “बुलेट पे बैठके”, “डोली में चढ़ल सजनवा” जैसे गानों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टारडम दिलाया.
नीलम गिरी सिर्फ फिल्मों और गानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और रील्स लाखों लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं.
नीलम गिरी अब धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्मों में भी कदम रख रही हैं. अपने ग्लैमरस लुक और एक्टिंग स्किल के दम पर वे आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जा सकती हैं.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News