Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: पटना के दनियावां में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, 7 गंभीर – State Mirror Hindi

Updated on: 23 Aug 2025 10:21 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 23 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
#WATCH | Katihar, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “Who is scared of an FIR? Saying the word ‘jumla’ has also become a crime… They fear the truth… We are not scared of any FIR and we speak the truth…” https://t.co/vg1k4jWaOY pic.twitter.com/mPIwwmtfDM
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एफआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “एफआईआर से कौन डरता है? अब ‘जुमला’ शब्द बोलना भी अपराध हो गया है… उन्हें सच से डर लगता है… हमें किसी एफआईआर से डर नहीं है और हम सच बोलते रहेंगे.”
महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है. सरकार ने घोषणा की है कि 22 अगस्त की मध्यरात्रि से राज्य के प्रमुख मार्गों पर ईवी वाहनों को टोल से छूट दी जाएगी. यह छूट अतल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर लागू होगी.
इस फैसले का उद्देश्य हरित परिवहन को प्रोत्साहित करना और प्रदूषण को कम करना है. सरकार का मानना है कि टोल मुक्त यात्रा से अधिक लोग ईवी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.
Maharashtra government has granted toll exemption for electric vehicles on Atal Setu, Mumbai-Pune Expressway, and Samruddhi Highway from August 22 midnight pic.twitter.com/UMVhTPQcLn
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए. घटना उस समय हुई जब बस चालक का ध्यान भटक गया और वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया. यह हादसा बफ़लो से करीब 40 किलोमीटर पूर्व हाईवे पर हुआ. बस में कुल 54 यात्री सवार थे, जो नियाग्रा फॉल्स घूमकर न्यूयॉर्क सिटी लौट रहे थे. यात्रियों में भारतीय, चीनी और फिलिपिनो मूल के लोग शामिल थे.
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस कमांडर मेजर आंद्रे रे ने बताया कि चालक के ध्यान भटकने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से उतरकर पलट गई. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य यात्री की स्थिति जीवन के लिए खतरे वाली नहीं है. घटना में घायल यात्रियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां कई लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में कोई भी बच्चा हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बस एक दिन के टूर पर नियाग्रा फॉल्स गई थी और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई.
पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देर रात चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र से बादल फटने की दुखद खबर आई. उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन, SDRF और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात पर व्यक्तिगत रूप से कड़ी निगरानी रख रहे हैं. साथ ही उन्होंने सभी लोगों की सुरक्षा की कामना की.
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami tweets, “Late last night, a tragic report of a cloudburst was received in the Tharali area of Chamoli district. The district administration, SDRF, and police have reached the spot and are engaged in relief and rescue operations. In this regard,… pic.twitter.com/iKoanqSzK6
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट कर कहा कि वे राष्ट्रपति के इस फैसले से बेहद उत्साहित हैं, जिसमें सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत नामित किया गया है. रुबियो ने कहा कि सर्जियो गोर अमेरिका का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेंगे और यह नियुक्ति दुनिया के सबसे अहम रिश्तों में से एक – भारत-अमेरिका संबंध को और मजबूत बनाएगी.
US Secretary of State Marco Rubio tweets, “I am excited about the President’s decision to nominate Sergio Gor to be our next Ambassador to India. He will be an excellent representative of America in one of the most important relationships our nation has in the world.” pic.twitter.com/eOdkQ4DMGj
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूपी के शाहजहांपुर जिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की.
भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने इस मामले में सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ तेजस्वी यादव की टिप्पणी से पूरा देश आहत और गुस्से में है. शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पुलिस तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.
उत्तराखंड में आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तरकाशी के धराली, हर्षिल, सुक्खी टॉप और स्यानचट्टी के बाद अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से लोग दहशत में आ गए. शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना हुई, जिससे एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई घरों में मलबा घुस गया.
सूत्रों के मुताबिक, एक युवती के मलबे में दबे होने की आशंका है. तेज प्रवाह के साथ आए पानी और मलबे ने कस्बे की कई सड़कों को तालाब में बदल दिया. प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं. जिला आपदा कंट्रोल रूम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
#WATCH | Maharashtra | Kolhapur SP Yogesh Kumar Gupta said, “Due to a misunderstanding between two communities near CPR Hospital, a tense situation had arisen. The police reached the spot and took action. The situation is now peaceful. Senior leaders of both communities have also… pic.twitter.com/V5vGD9JLci
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सीपीआर अस्पताल के पास शुक्रवार को दो समुदायों के बीच गलतफहमी के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई. हालांकि, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और हालात पर काबू पा लिया.
एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है. दोनों समुदायों के वरिष्ठ नेताओं ने भी मिलकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. साथ ही प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर शुक्रवार रात एक एलपीजी टैंकर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मंडियाला अड्डा क्षेत्र के लगभग 15 दुकानें और 4-5 मकान भी इसकी चपेट में आ गए.
घटना की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की. फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने इलाके को खाली करा लिया है और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News