Today Live News: 23 अगस्त की टॉप खबरें, राजनीति से लेकर मौसम तक सब कुछ पढ़ें एक क्लिक में – Dynamite News Hindi

शनिवार को देश-दुनिया में कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर भारत सरकार ने TikTok से जुड़े भ्रामक दावों पर सफाई दी, वहीं उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही मच गई। इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा ऐलान भी हुआ। आइए एक नजर डालते हैं दिनभर की बड़ी खबरों पर।
Breaking News

अमेरिका और भारत के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने अपने विश्वासपात्र सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है। इसके साथ ही गोर को साउथ और मिडिल ईस्ट एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Congratulations to @SergioGor on his appointment as U.S. Ambassador to India.
Throughout the campaign and administration, Sergio has been a fearless advocate for President Trump and the American people. We all wish him amazing success and India is in great hands. pic.twitter.com/uNy6uUu7CE
— Howard Lutnick (@howardlutnick) August 23, 2025

पटना में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ऑटो और हाइवा ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। यहां वे हालात का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। स्थानीय प्रशासन और सेना को राहत-बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़त दर्ज कर रहा है और यह देश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। 15 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें 4.74 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी और यह 693.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
New Delhi: शनिवार को देश-दुनिया में कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर भारत सरकार ने TikTok से जुड़े भ्रामक दावों पर सफाई दी, वहीं उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही मच गई। इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा ऐलान भी हुआ। आइए एक नजर डालते हैं दिनभर की बड़ी खबरों पर।
शुक्रवार को सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत में TikTok पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, TikTok की वापसी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐप अब भी भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस करने की बात कही, लेकिन वे न तो लॉग-इन कर पा रहे हैं और न ही वीडियो अपलोड या देख पा रहे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे में बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। तेज बारिश और मलबे के बहाव से कई घरों, सरकारी कार्यालयों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। तहसील परिसर, एसडीएम आवास और नगर पालिका अध्यक्ष का आवास भी प्रभावित हुआ। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती मलबे में दब गई है और कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह रही कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह ड्रॉ 5 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में होगा। इस आयोजन की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। ट्रंप ने कहा कि वह खुद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। घोषणा के समय फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भी मौजूद थे।
 
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News