Feedback
टीवी इंडस्ट्री में यूं तो कई पॉपुलर कपल्स हैं. लेकिन जैस्मिन भसीन और अली गोनी के लिए फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है.
जैस्मिन और अली कब शादी करेंगे? इसका जवाब जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं. यही वजह है कि जैस्मिन और अली की शादी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं.
बीते कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि जैस्मिन ने शादी के लिए हां कह दी है. अली और जैस्मिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
शादी की रिपोर्ट्स पर अब अली गोनी ने रिएक्ट किया है. अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके शादी की वायरल रिपोर्ट्स का सच बताया है.
अली ने पोस्ट में लिखा- जब शादी करनी होगी तब खुद बता दूंगा सब को. मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े, जितना यहां इंस्टा पर लोग पीछे पड़े हैं.
अली ने आगे लिखा- अपना-अपना काम करो और खुश रहो और खुश रहने दो.
बता दें कि जैस्मिन और अली गोनी बीते कई सालों से रिश्ते में हैं. उनका प्यार बिग बॉस हाउस में शुरू हुआ था. बाहर निकलने के बाद उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया.
जैस्मन और अली लंबे समय से लिवइन रिलेशनशिप में रहे हैं. दोनों के रिश्ते को उनके परिवार ने भी मंजूरी दे दी है. अब हर किसी को उनकी शादी का इंतजार है.
(All Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू