डमी कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस… इशारा मिलते ही फ्लैट पर छापा, दो युवतियां रेस्क्यू, सेक्स रैकेट का खुलासा – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फ्लैट के बाहर सब कुछ सामान्य दिख रहा था. अंदर क्या चल रहा है, इसकी भनक आसपास रहने वाले लोगों को भी नहीं थी. लेकिन पुलिस को सूचना मिली कि इसी फ्लैट से कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. सूचना को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने सीधे छापा नहीं मारा, बल्कि पहले एक डमी कस्टमर भेजा. जैसे ही कथित सौदा तय हुआ, इशारा मिला और पुलिस टीम ने फ्लैट पर दबिश दे दी.
मामला नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र स्थित एनआईटी कॉम्प्लेक्स का है. क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने फ्लैट से कथित तौर पर देह व्यापार का नेटवर्क चला रही है. इसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ कार्रवाई की.
nagpur sex racket busted two women arrested two girls rescued
पुलिस के मुताबिक, डमी कस्टमर ने आरोपी महिला से संपर्क किया. बातचीत के बाद उसे फ्लैट पर बुलाया गया. वहां दूसरी आरोपी पहले से मौजूद थी. फ्लैट में दो युवतियां भी थीं, जिन्हें पुलिस के अनुसार कथित तौर पर देह व्यापार के लिए रखा गया था.
जैसे ही डील फाइनल हुई, डमी कस्टमर ने पुलिस टीम को सिग्नल दे दिया. इसके बाद पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वहां मौजूद दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें: कानपुर के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, हिडन कैमरे से कर लेते थे रिकॉर्डिंग, मोबाइल में मिले कई वीडियो
गिरफ्तार महिलाओं में एक 35 वर्षीय शालिनी और दूसरी 43 साल की अर्चना शामिल हैं. पुलिस का आरोप है कि दोनों मिलकर युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल रही थीं. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है.
nagpur sex racket busted two women arrested two girls rescued
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपए कैश, दो मोबाइल और अन्य सामान समेत कुल 18,500 रुपए का माल जब्त किया है. हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश माथनकर की शिकायत पर नंदनवन पुलिस स्टेशन में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सब कब से चल रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे और युवतियों को यहां तक कैसे लाया गया. दोनों रेस्क्यू की गई युवतियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News