Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेशनल कनविनर अरविंद केजरीवाल शनिवार को अमृतसर पहुंचे। वहां उन्होंने पंजाब की जनता के लिए 5 बड़े और ऐतिहासिक ऐलान किए। दुनिया भर के राम भक्तों को सबसे बड़ी खुशखबरी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के ठीक बगल में माता जानकी और लव-कुश का एक बेहद विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी पावन धरती पर माता जानकी रही थीं, लव-कुश का जन्म हुआ था और भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी।

अमृतसर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिवजी के नाम’ भजन संध्या के दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों की भक्ति के लिए इस तरह के शानदार प्रोग्राम करवा रही है। इससे पहले यह भजन संध्या जालंधर में हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस सिलसिले को और बड़ा करते हुए पंजाब के सभी 22 शहरों में ‘एक शाम शिव जी के नाम’ कार्यक्रम और भजन संध्या का ग्रैंड आयोजन किया जाएगा।

केजरीवाल ने दूसरी बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर का कायाकल्प होने जा रहा है। पंजाब सरकार करीब 80 करोड़ रुपये खर्च करके इस मंदिर का पुनर्विकास कर रही है। इसका आर्किटेक्ट मॉडल बेहद शानदार है और काम बहुत तेजी से चल रहा है। सितंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यह पूरे नॉर्थ इंडिया का सबसे भव्य और बड़ा मंदिर बनकर तैयार होगा। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे अक्टूबर के बाद माता के दर्शन करने जरूर जाएं।

तीसरी खुशखबरी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को लेकर है। अभी तक यह यात्रा सिर्फ दो रूट्स (दरबार साहिब और आनंदपुर साहिब) के लिए चल रही थी, लेकिन 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट्स जोड़े जा रहे हैं। अब लोग सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन की यात्रा भी कर सकेंगे। सरकार का टारगेट इन नए रूट्स पर करीब डेढ़ लाख यात्रियों को दर्शन कराने का है। केजरीवाल ने कहा कि अमीर लोग भी इस सरकारी यात्रा में जा सकते हैं, क्योंकि सबके साथ मिलकर भजन-कीर्तन करते हुए जाने का वाइब और मजा बिल्कुल अलग होता है।

केजरीवाल ने साफ किया कि इस तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठा रही है। यात्रियों के लिए लग्जरी एसी बसें, रुकने के लिए बढ़िया एसी होटल्स, खाना-पीना और दर्शन की व्यवस्था सब कुछ पूरी तरह फ्री है। लोगों को अपने घर से सिर्फ चार दिन के कपड़े लेकर निकलने हैं, बाकी की सारी टेंशन सरकार की है। जिन लोगों ने पहले यात्रा की है, उनके लिए यह उनके लाइफ का सबसे बेस्ट और यादगार मोमेंट रहा है।

चौथा बड़ा ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 1 अगस्त से पूरे पंजाब में ‘हमारे राम’ नाम का एक बेहद खास नाटक शुरू होने जा रहा है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच के कई अनसुने संवाद और दृश्य दिखाए जाएंगे। दिल्ली में इस नाटक का टिकट ₹8,000 का था और इसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आशुतोष राणा मुख्य भूमिका निभाते हैं। लेकिन पंजाब के लोगों के लिए मान सरकार यह नाटक बिल्कुल फ्री में दिखाएगी। अमृतसर को दुनिया की सबसे पवित्र भूमि बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि यहाँ दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसी अद्भुत जगहें हैं, जो हर किसी को सुकून से भर देती हैं।
Tags
अन्य न्यूज़
काठमांडू में 52 भारतीय तीर्थयात्रियों का फंसना प्राइवेट टूर ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। अधूरे चीनी वीजा और परमिट के कारण उनकी कैलाश मानसरोवर यात्रा बाधित हुई। इसी के मद्देनजर, विदेश मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है, जिसमें श्रद्धालुओं को बुकिंग से पहले ऑपरेटर की सरकारी मान्यता और विश्वसनीयता की गहन जांच करने की सलाह दी गई है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News