पापा ने मम्मी को लाइटर से आग लगा दी; ग्रेटर नोएडा में पत्नी को बेटे के सामने जिंदा जलाया, दहेज में मांगे 35 लाख रुपए – Hindustan

ग्रेटर नोए़डा के सिरसा गांव में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की खौफनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वारदात को पति और ससुरालवालों ने मिलकर अंजाम दिया है। महिला की बहन ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि साल 2016 में दोनों बहनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। मृत महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है। महिला की बहन कंचन ने बताया कि शादी में लड़केवालों को एसयूवी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद वह और दहेज मांगते रहे। जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी को उनके बेटे के सामने आग लगा दी।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसमें पति, सास, ससुर और देवर शामिल है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गुरुवार रात को निक्की को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया।
कंचन ने बताया कि शादी के बाद उन लोगों ने 35 लाख रुपए मांगे। हमने उन्हें एक और गाड़ी भी दी थी लेकिन उनकी मांग बढ़ती गई और वह लगातार निक्की को प्रताड़ित करते रहे। वहीं, महिला के मासूम बेटे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
पुलिस के मुताबिक रूपबास गांव निवासी कंचन और निक्की की शादी साल 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन के साथ हुई थी। शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में पहले दो गाड़ियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।
कंचन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी बहन निक्की के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया गया। कंचन ने पड़ोसियों की मदद से निक्की को पहले ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद हालत गंभीर होने दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निक्की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कंचन की शिकायत पर निक्की के पति विपिन, कंचन के पति रोहित और सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
निक्की के मासूम बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मासूम ने बताया कि उसके पापा ने पहले मम्मा के ऊपर कुछ डाला फिर चांटा मारा। इसके बाद लाइटर से आग लगा दी। निक्की की बहन कंचन का भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कंचन रोते हुए कह रही है कि पड़ोसियों की मदद से वह बहन को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन उसको बचा नहीं सकी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News