Enter Faith शादी पर विंदू दारा सिंह से इत्तेफाक नहीं रखते आदित्य पंचोली, बोले- ये धर्म नहीं दिल का मामला, दूस – India.Com

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने हाल ही में इंटरफेथ शादी को लेकर अपनी बात रखी है. एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शादी का रिश्ता दो लोगों के बीच होता है और इस फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. आदित्य ने कहा कि समाज में अक्सर लोगों की शादी को धर्म, जाति और दूसरे सामाजिक पहलुओं के आधार पर देखा जाता है, जबकि सबसे अहम बात यह है कि शादी करने वाले दोनों लोग क्या चाहते हैं. उनके मुताबिक, अगर दो बालिग अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनते हैं, तो उनके फैसले का सम्मान होना चाहिए. आदित्य अपनी ये राय विंदू दारा सिंह का एक पुराना वीडियो सामने आने पर दी जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते नज़र आ रहे थे.

इस वीडियो में विंदू अपनी पूर्व पत्नी फराह नाज के साथ अपने रिश्ते और शादी के अनुभव के बारे में बात करते नजर आते हैं. वीडियो में विंदू बताते हैं कि उनके पिता दारा सिंह ने उन्हें शादी से पहले यह चेतावनी दी थी कि फराह नाज मुस्लिम हैं और इससे आगे चलकर मुश्किलें आ सकती हैं.

इसी वीडियो में विंदू दारा सिंह आगे कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता की बात को नजरअंदाज करते हुए फराह नाज से शादी की थी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और वे अलग हो गए.

विंदू ने बताया कि उनके रिश्ते के टूटने के पीछे कई कारण थे, जिनमें यह भी शामिल था कि फराह नाज अचानक ज्यादा धार्मिक हो गई थीं.
विंदू के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य पंचोली ने लिखा, ”मुझे लगता है कि हिंदू और मुस्लिम शादियां चलती हैं. याद रखें, शादी दो लोगों के बीच होती है, धर्म के बीच नहीं.”

आदित्य पंचोली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी जरीना वहाब हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और बाद में यह रिश्ता शादी में बदल गया. दोनों ने साल 1986 में शादी की. उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी सना और बेटा सूरज पंचोली शामिल हैं. सूरज पंचोली भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं.
आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में दूरदर्शन के शो ‘शहादत’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई सीरीयल्स में काम किया, जिनमें ‘सोने का पिंजरा’, ‘स्याही’, ‘अफसर की साली’ और ‘मरियम की बेटी’ जैसे नाम शामिल हैं. धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया और साल 1986 में फिल्म ‘सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह ‘यस बॉस’, ‘हमेशा’, ‘बागी’, ‘आंखें’, ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’, ‘मुसाफिर’, ‘रेस 2’, ‘जय हो’, ‘हीरो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आए.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News